{"_id":"61784a2c058331662c63d2c8","slug":"announcement-of-investment-of-3500-crores-on-the-first-day-of-invest-punjab-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनवेस्ट पंजाब समिट: पहले दिन 3500 करोड़ के निवेश का एलान, महिंद्रा ग्रुप पठानकोट में बनाएगा होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनवेस्ट पंजाब समिट: पहले दिन 3500 करोड़ के निवेश का एलान, महिंद्रा ग्रुप पठानकोट में बनाएगा होटल
Wed, 27 Oct 2021 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:14 AM IST
सार
इनवेस्ट पंजाब समिट के पहले दिन 3500 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया गया। दूसरे दिन का कार्यक्रम लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनकी पूरी कैबिनेट समिट में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
इनवेस्ट पंजाब समिट
- फोटो : @CHARANJITCHANNI
विस्तार
दो दिवसीय इनवेस्ट पंजाब समिट का मंगलवार को विधिवत आगाज हो गया। समिट के पहले दिन विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रमुखों ने राज्य में 3500 करोड़ के निवेश का एलान किया, जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने प्लांटों के प्रसार के लिए 2000 करोड़ रुपये, एचयूएल ने 1200 करोड़ और एमिटी यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने राज्य में अपने ग्रुप की तीसरी ट्रैक्टर यूनिट और पठानकोट में एक होटल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित देश-विदेश के उद्यमियों ने वर्चुअल रूप से समिट में हिस्सा लिया। इस समिट में 500 से अधिक उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दूसरे दिन बुधवार को लुधियाना में समिट में सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे। मोहाली में वर्चुअल समिट में उद्योग मंत्री गुरकीरत कोटली ने कहा पंजाब में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। यही कारण है कि 4.5 साल में राज्य में 99 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। पहले दिन समिट में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुस्न लाल सहित बठिंडा रिफाइनरी के मालिक लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
काम नहीं होते तो निवेश कहां से आया
पंजाब सरकार की चौथी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कैप्टन की टीम हमलावर दिखी। कैप्टन की टीम ने सवाल उठाए हैं कि 4.5 वर्षों तक यदि उद्योग क्षेत्र में काम नहीं किया गया तो 99 हजार करोड़ रुपये का निवेश कहां से आया।