फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Announcement of e-auction of gifts received by PM Modi

Chandigarh News: पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी का एलान, सुखबीर बादल ने रोकने की मांग की

Wed, 25 Oct 2023 10:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 25 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न अवसरों पर मिले तोहफों, स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी का एलान किया गया है। ई-निलामी को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कड़ा ऐतराज जताया है।
 

विज्ञापन
Announcement of e-auction of gifts received by PM Modi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न अवसरों पर मिले तोहफों, स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी का एलान किया गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री को एसजीपीसी द्वारा भेंट किए श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल की भी ई-नीलामी की जा रही है, जिसे लेकर बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कड़ा ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


अपने एक्स हैंडल पर सुखबीर बादल ने लिखा कि 'मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को भेंट किए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पावन मॉडल को सरकार नीलामी के तहत बेचने जा रही है। यह मॉडल अकाल पुरुष और गुरु साहिबान की बख्शीश और आशीर्वाद के पवित्र चिह्न के रूप में भेंट किया गया था और इसे नीलाम करना इसका घोर निरादर होगा। इससे सिख कौम की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।'
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने आगे लिखा कि 'मेरी प्रधानमंत्री को नम्रतापूर्वक विनती है कि इस नीलामी को तुरंत रोका जाए। अगर सरकार खुद को इस पावन और अनमोल बख्शीश को संभालने में असमर्थ महसूस करती है तो मेरी विनती है कि इस पवित्र चिह्न को एसजीपीसी को वापस सौंपने की कृपा की जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मिले विभिन्न तोहफों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी शुरु की गई है, जिसके तहत श्री हरमंदिर साहिब के मॉडल के लिए 31 अक्तूबर शाम पांच बजे तक बोलियां आमंत्रित की गई है। इसके लिए बेस मूल्य 13,500 रुपये निर्धारित किया गया है और दो अक्तूबर को सुबह 10 बजे शुरु हुई इस मॉडल के लिए बोली 1,51,200 रुपये पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed