{"_id":"5d93bfb88ebc3e016c13a1c8","slug":"anna-karina-jordin-dashing-panting-chandigarh-news-pkl3524924194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्ना करीना जार्डिन का जवाब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्ना करीना जार्डिन का जवाब नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। फिलीपींस की जानी मानी कलाकार एन्ना करीना जार्डिन ने सेक्टर- 9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ ‘लिविंग इन हार्मोनी विद नेचर’ के थीम पर 100 फीट लंबी दीवार को पेंट किया। एन्ना करीना जार्डिन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 14वें यूथ ग्लोबल पीस फेस्ट (जीवाईपीएफ) 2019 में शामिल आईं हैं।
इस मौके पर एन्ना ने कहा, कला मेरा पहला प्यार है। आप अपने पहले प्यार से अलग नहीं हो सकते। मेरे लिए कला जीवन का एक तरीका है और यह अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका है। यह लोगों और समुदायों को जोड़ने में मदद करता है। भारतीय कला बहुत ही धार्मिक है। भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत फिलीपींस की कला को भी दर्शाती है।
एन्ना ने बताया कि एक कैथोलिक होने के नाते उनकी कला ईसाई धर्म और मदर मैरी और जीसस की पवित्र तस्वीरों से प्रेरित है। उनकी कला महिलाओं और बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उनको भावनात्मक और सकारात्मक मजबूती देती है। वे बचपन में काफी शर्मीली और अंतर्मुखी थीं। एक बार जब मैंने पेंटिंग शुरू की तो इसने मुझे विश्वास दिलाया और महसूस करवाया कि मेरे पास दूसरों के साथ साझा करने के लिए कुछ खास है। उन्होंने कहा कि अब युवा अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया पर ब्राउजिंग करने में बिताते हैं, जिससे नई पीढ़ी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होती है। इस स्थिति में कला एक अवरोधक के रूप में काम कर सकती है, यह हमें उनके आत्मविश्वास को दोबारा प्राप्त करने में मदद कर सकती है और उपचार के रूप में काम कर सकती है।
विज्ञापन
एशिया में बनाए हैं तीस से ज्यादा म्यूरल्स
एन्ना ने पूरे एशिया में 30 से अधिक म्यूरल्स बनाए हैं। सौ से अधिक आर्ट प्रोग्राम में भाग लिया है और कला के माध्यम से एशिया भर में विभिन्न पृष्ठभूमि के कम से कम 10,000 से अधिक लोगों विशेषकर बच्चों और युवाओं को रचनात्मक रूप से प्रभावित किया है।