{"_id":"590c9fba4f1c1ba87444382a","slug":"anmol-rattan-sidhu-is-president-high-court-bar-association","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में सिद्घू ने रचा इतिहास, 7वीं बार बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में सिद्घू ने रचा इतिहास, 7वीं बार बने प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
Anmol Rattan Sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. अनमोल रतन सिंह सिद्धू ने इतिहास रचा है। सिद्धू ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रताप सिंह को 614 मतों से हराकर सातवीं बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इससे पहले जीएस धुरीवाला और सिद्धू दोनों छह बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं।
चुनावी दौर में सिद्धू और प्रताप सिंह के बीच अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर बताई जा रही थी क्योंकि एक ओर सिद्धू 6 बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके थे, वहीं प्रताप सिंह बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन रहे हैं।
शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होते ही सिद्धू ने बढ़त बना ली थी और मुकाबला शुरू से ही एकतरफा नजर आने लगा। मतगणना शुरू होते ही सिद्धू ने प्रताप सिंह से बढ़त बना ली थी और यह बढ़त आखिर तक बरकरार रही। सिद्धू को 2104 तो प्रताप सिंह को 1490 मत मिले। इनके अलावा अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार ताहर सिंह को महज 188 वोट ही मिले।

85.5 प्रतिशत मतदान
Anmol Rattan Sidhu
सचिव पद पर रविंदर सिंह रंधावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरिंदर सिंह को 1330 मतों से हराकर जीत हासिल की। रंधावा को 2446 वोट मिले तो नरिंदर सिंह को 1116 मत पड़े।
उपाध्यक्ष पद पर पुनीता सेठी को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 1783 मत मिले तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रितम अग्रवाल को 855 मत पड़े। ट्रेजरर पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमे से गगनदीप सिंह जम्मू ने लवनीत ठाकुर को 360 मतों से हराया। जम्मू को 1274 वोट मिले, वहीं ठाकुर के पक्ष में 914 वोट पड़े। मुकाबले में ठाकुर ने जम्मू को कड़ी टक्कर दी और ठाकुर का चुनाव प्रचार चर्चाओं का विषय बना रहा था।
85.5 प्रतिशत मतदान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 85.5 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था, जोकि बीते वर्ष की तुलना में अधिक 5 प्रतिशत अधिक है। एसोसिएशन के कुल 4494 सदस्य वकीलों में से 3828 सदस्यों ने मतदान किया। सीनियर एडवोकेट पुनीत जिंदल और सीनियर एडवोकेट रीटा कोहली का पहले ही निर्विरोध सीनियर एडवोकेट सदस्य के तौर पर चयन किया जा चुका है।