फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anjali of Panipat tops in Haryana in ICAI CA Final Result 2022

ICAI CA Final Result 2022: पानीपत की अंजलि ने हरियाणा में किया टॉप, देश में आया सातवां स्थान

Sat, 16 Jul 2022 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jul 2022 12:40 AM IST
सार

अंजलि ने देश में सातवां स्थान हासिल किया है। माता-पिता और भाई भी सीए होने की वजह से अंजलि को पढ़ाई में पूरा सहयोग मिला। कड़ी मेहनत और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अंजलि ने अपने सपने को सच किया।

विज्ञापन
Anjali of Panipat tops in Haryana in ICAI CA Final Result 2022
अंजलि को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने शुक्रवार को मई में हुई सीए फाइनल की परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। पानीपत की अंजलि गोयल ने प्रदेश में पहला और देश में सातवां स्थान हासिल किया है। मुंबई के मीत अनिल शाह 800 में से 642 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। जयपुर के अक्षत गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 800 में से 639 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर सूरत की सृष्टि केरूभाई सांघ्वी ने 800 में 611 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


सीए फाइनल के ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 21.99,  ग्रुप-2 का पास प्रतिशत 21.94 और दोनों समूहों का पास प्रतिशत 12.59 फीसदी रहा है। ग्रुप-1 की परीक्षा में 66,575 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 14, 643 को पास घोषित किया है। जबकि ग्रुप-2 में 63, 253 छात्रों ने परीक्षा दी और 13, 877 को पास घोषित किया गया है। वहीं, दोनों ग्रुप की परीक्षा 29, 348 विद्यार्थियों ने दी थी।
विज्ञापन


अंजलि का देश में सातवां स्थान
अंजलि ने देश में सातवां स्थान हासिल किया है। माता-पिता और भाई भी सीए होने की वजह से अंजलि को पढ़ाई में पूरा सहयोग मिला। कड़ी मेहनत और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अंजलि ने अपने सपने को सच किया। उन्हें बैडमिंटन खेलना बेहद पसंद है। पढ़ाई के साथ फिजिकल और मेंटली फिट रहने के लिए बैडमिंटन खेलती थी। अंजलि के पिता विमल गोयल और मां रजनी गोयल ने बताया कि बेटी को पूरी आजादी दी और उसने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इंटरमीडिएट में भी अजंलि ने तीसरी रैंक हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed