फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Animal Welfare Board of India has issued show-cause notice to Punjabi rapper Badshah 

फंस गए बादशाह: 'पानी-पानी' गीत में बिना अनुमति किया जानवरों का इस्तेमाल, पशु कल्याण बोर्ड ने जारी किया नोटिस

Wed, 03 Nov 2021 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 04:35 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि बादशाह ने गीत पानी पानी में न केवल जानवरों का दुरुपयोग किया है, बल्कि महिलाओं का अपमान करने वाले दोहरे अर्थ वाले अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। इसलिए शिकायत भारतीय महिला आयोग को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
Animal Welfare Board of India has issued show-cause notice to Punjabi rapper Badshah 
रैपर बादशाह को नोटिस जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर की शिकायत पर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने पंजाबी रैपर बादशाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब देने के लिए बोर्ड ने रैपर बादशाह को सात दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


पंडितराव ने कहा कि बादशाह के गीत पानी पानी में न केवल जानवरों का दुरुपयोग किया गया है, बल्कि महिलाओं का अपमान करने वाले दोहरे अर्थ वाले अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसलिए उन्होंने अपनी शिकायत भारतीय महिला आयोग को भी भेजी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हंगामा: बठिंडा रिफाइनरी में मजदूर की मौत के बाद बवाल, भड़के मजदूरों ने छह गाड़ियों को किया आग के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडितराव ने कहा कि राजस्थान के मुख्य सचिव के अलावा उन्होंने जिला जैसलमेर के उपायुक्त को भी पत्र लिखा है, जहां पर उस गाने की शूटिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि बादशाह ने अपने गाने में महिलाओं का अपमान करने के साथ-साथ जानवरों का भी शोषण किया है, जिसके लिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी गायक व फिल्मकार महिलाओं का अपमान व जानवरों का दुरुपयोग करने की जुर्रत न कर सके।


पंडित राव की शिकायत पर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने पानी पानी गाने के निर्माता से लिखित स्पष्टीकरण मांग लिया है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि इस गाने में बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना जानवरों को दिखाया गया है, जो न केवल परफॉर्मिंग एनिमल (पंजीकरण) नियम 2001 के विरुद्ध है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन है।

गानों में अश्लीलता के खिलाफ वर्षों से लड़ रहे हैं पंडित राव
पंडित राव इससे पहले सिप्पी गिल और सिद्धू मूसेवाला के गाने बब्बर शेर और भाई भाई के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, जिसके संबंध में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद अब सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। पंडित राव ने कहा कि वे न केवल पंजाबी बल्कि हिंदी, भोजपुरी और कन्नड़ फिल्मों और गीतों में परोसी जा रही लचरता के खिलाफ भी लोगों में जागृति पैदा करना जारी रखेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि फिल्मों और गानों में शराबी और हथियारी गीतों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए, जो पूरे भारत के लिए भी एक मिसाल बन जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed