फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Animal meat recovered from e-rickshaw, samples sent for forensic examination

Chandigarh News: ई-रिक्शा से पशु मांस बरामद, फोरेंसिक जांच को भेजे सैंपल

Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Animal meat recovered from e-rickshaw, samples sent for forensic examination

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में एक ई-रिक्शा से संदिग्ध पशु मांस बरामद होने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बरामद मांस के सैंपल एकत्र कर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मांस किस जानवर का है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) चंडीगढ़ के मंत्री अंकुश गुप्ता ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि सेक्टर-25 क्षेत्र में ई-रिक्शा से पशु मांस की सप्लाई की जा रही है। विहिप कार्यकर्ता क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को संदिग्ध ई-रिक्शा जैसे ही सेक्टर-25 पहुंचा, उसमें रखे दो बैगों पर संदेह हुआ। थोड़ी देर बाद चालक एक बैग लेकर लौटा और ई-रिक्शा बढ़ाने लगा। विहिप कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक तेज रफ्तार से भाग निकला और पीछा कर रहे बाइक सवार कार्यकर्ताओं को भी टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। बाद में सेक्टर-25 की लाइट पॉइंट पर ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी लेने पर एक बैग में मांस मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर भी मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed