फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij Vs Manohar Lal Khattar, Controversy Ends with Tweet

पहले दौड़ लगाई, फिर कहा 'हम साथ-साथ हैं'

Mon, 23 Feb 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Feb 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij Vs Manohar Lal Khattar, Controversy Ends with Tweet

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और सरकार के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद विज के ताजा ट्वीट से खत्म होता दिख रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अंबाला में दौड़ लगाने के बाद विज ने ट्वीट कर कहा, हम साथ-साथ हैं। इसके बाद यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और विज के बीच अब कोई विवाद नहीं होगा।

सरकार के गठन के समय से ही अपनी कार्यशैली को लेकर विज सुर्खियों में रहे हैं। उनके केरल दौरे से पहले शुरू हुआ ट्वीट वार रविवार को किए ट्वीट से थमता दिख रहा है।

विज्ञापन

हरियाणा प्रभारी के हस्तक्षेप से निपटा विवाद

Anil Vij Vs Manohar Lal Khattar, Controversy Ends with Tweet

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य की ओर से विज के निर्णयों को पलटने के बाद से गर्माया विवाद अचानक कैसे खत्म हो गया, इस बात को लेकर संशय बरकरार है।

अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री को जितने पत्र विज ने कार्रवाई को लेकर लिखे हैं, उन पर क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल मामला हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन के हस्तक्षेप के बाद ही निपटा है।

पिछले दिनों डॉ. जैन दोनों नेताओं को यह नसीहत देकर गए थे कि पार्टी की बात पार्टी के अंदर ही रहेगी तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed