{"_id":"5c7e6019bdec2214216cb940","slug":"anil-vij-statement-on-mahagathbandan-leaders-on-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबूत मांगने वालों पर बरसे अनिल विज, कहा- अब पाक पर बम गिराएं तो नीचे खड़ा कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबूत मांगने वालों पर बरसे अनिल विज, कहा- अब पाक पर बम गिराएं तो नीचे खड़ा कर दें
Tue, 05 Mar 2019 05:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के खिलाफ बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वाले महागठबंधन के नेताओं को हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने आड़े हाथों लिया है। अनिल विज ने इस संदर्भ में ट्वीट भी किया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वाले नेता दरअसल सेना का हौसला तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगली बार जब भारत पाकिस्तान में आतंकियों पर बम गिराए तो महागठबंधन के नेताओं को नीचे खड़े कर देना चाहिए, ताकि ये नेता लाशें खुद गिन सकें। विज ने कहा कि एयरफोर्स के चीफ ये बात कह चुके हैं कि एयरफोर्स ने आतंकियों के टारगेट को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है तो उसके बाद कोई सवाल ही नहीं रह जाता। लेकिन कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाते हुए लगातार सेनाओं का मनोबल गिराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, विज ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरानों को खुश करने के लिए सुरजेवाला भी ऐसी बातें करते हैं। उनके अनुसार पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है और कश्मीर भी कांग्रेस के कारण ही आज नासूर बना हुआ है। खेलमंत्री विज ने वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच के बारे में कहा, भारत को पाकिस्तान से मैच खेलना चाहिए और बढ़िया ढंग से मैच जीतकर पाक को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन