{"_id":"6094f3968ebc3ea1d903e78d","slug":"anil-vij-said-control-of-the-oxygen-plant-should-be-handed-over-to-the-military-and-para-military-forces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज ने कहा: ऑक्सीजन प्लांट का नियंत्रण मिलिट्री व पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले कर देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज ने कहा: ऑक्सीजन प्लांट का नियंत्रण मिलिट्री व पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले कर देना चाहिए
Fri, 07 May 2021 01:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 May 2021 01:30 PM IST
सार
हरियाणा में कोविड-19 रोगियों और सह-रुग्णता से पीड़ित लोगों को घर में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रदान करने के लिए एक प्रणाली तैयार की गई है। प्रणाली के अनुसार इन रोगियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल विकसित किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के ऑक्सीजन प्लांटों के नियंत्रण एवं प्रबंधन का कार्य सेना, अर्ध सैनिक बलों को सौंपने की मांग स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उठाई है। उन्होंने कहा कि इससे प्लांटों की सुरक्षा व सुचारु संचालन हो सकेगा। ऑक्सीजन संबंधी समस्याओं के चलते इस प्रकार का कदम उठाया जाना चाहिए, क्योंकि अगर एक भी प्लांट रुक जाता है तो लोगों की सांसें रुक जाती हैं।
विज्ञापन
सरकार राज्य के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन के आवश्यकतानुसार वितरण का लगातार प्रयास कर रही है। विज ने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता से प्रदेश में 60 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे, जिन्हें राज्य के 30, 50, 100 और 200 बिस्तरों की क्षमता वाले विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छह सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट पर कार्य किया जा रहा है। अंबाला के बाद अब पंचकूला, फरीदाबाद और हिसार में भी शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देंगे। करनाल और सोनीपत में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट में उत्पादन शुरू हो गया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिये सरकार युद्घ स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन
बच्चों को टीकाकरण के लिए सरकार तैयार : विज
अनिल विज ने कहा कि सरकार बच्चों को टीकाकरण के लिए तैयार है। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर सरकार के सामने सवाल खड़े किए हैं। विज ने कहा कि जैसे ही बच्चों की वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी, राज्य में वैसे ही टीकाकरण की शुरुआत कर दी जाएगी।
होम आइसोलेशन वाले रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी
हरियाणा में कोविड-19 रोगियों और सह-रुग्णता से पीड़ित लोगों को घर में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रदान करने के लिए एक प्रणाली तैयार की गई है। प्रणाली के अनुसार इन रोगियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल विकसित किया गया है। ऐसे रोगियों के घर पर ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी पोर्टल पर पंजीकृत किया जाए।
तय होगा एंबुलेंस का किराया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी डीसी को दवाओं व आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए एक टीम का गठन करने को कहा है। वहीं एंबुलेंस का प्रति किमी किराया व अस्पतालों में बेड और दवाइयों के दाम भी दम होंगे। आवश्यक वस्तुओं की रेट लिस्ट दुकानों के बाहर लगाई जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ हरियाणा सरकार की तैयारी
- मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा को जल्द ही साढ़े तीन लाख टीकों की खेप मिलेगी। सभी सरकारी, निजी अस्पताल बेड, मरीजों और ऑक्सीजन की उपलब्धता पोर्टल पर निरंतर अपडेट करेंगे। होम आइसोलेशन वाले रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति मिलेगी।
- कोरोना के स्टेप डाउन मरीजों को सभी सुविधाओं के साथ कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने को प्राथमिकता दी जाएगी। टेस्टिंग सुविधा, क्लीनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जनजागरुकता गतिविधियां विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई जाएंगी।
- मरीजों को आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा मिलेगी। कोई भी व्यक्ति 1075 पर फोन कर आयुर्वेदिक चिकित्सकों से परामर्श ले सकेगा। यहां वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। 60 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेगी। इन चिकित्सकों को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एक साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा, कई महामारी विशेषज्ञों को भी भारी भरकम पैकेज पर रखने की तैयारी चल रही है।
- कोरोना संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने और वापस घर लाने के लिए हरियाणा पुलिस की 440 एसयूवी गाड़ियां आपात
- सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। 108 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर फोन कर मदद ले सकते हैं।
- कोविड से लड़ाई में चार आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारी और तैनात कि गए हैं। दो आईएएस अधिकारियों को ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेगी। इन चिकित्सकों को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एक साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा, कई महामारी विशेषज्ञों को भी भारी भरकम पैकेज पर रखने की तैयारी चल रही है।