फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij inaugurated meditation center at Ayush Bhavan

एम्स की तर्ज पर 300 बेड के अस्पताल के साथ आयुष संस्थान की होगी शुरुआत

Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 12 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij inaugurated meditation center at Ayush Bhavan
आयुष भवन में ध्यान केंद्र का विज ने किया उद्घाटन
‘मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में 300 बेड के अस्पताल सहित एम्स की तर्ज आयुष संस्थान की भी शुरुआत की जाएगी। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ अनुसंधान करेंगे। जिला स्तर पर भी प्रत्येक सिविल अस्पताल में आयुष विंग की स्थापना की गई है। इसके साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक संस्थानों में पंचकर्मा केंद्र की स्थापना को अनिवार्य कर दिया गया है।’ 
विज्ञापन


ये बातें हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कही। विज वीरवार को सेक्टर-3 स्थित आयुष भवन में पिरामिड स्वरूप में करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से तैयार किए गए प्रशिक्षण एवं ध्यान केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में अस्पताल एवं संस्थान के निर्माण के लिए आयुष मंत्रालय को जमीन दे दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही इसकी जल्द शुरुआत के लिए भी विभागीय प्रयास जारी हैं। विज ने कहा कि पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में हरियाणा सरकार ने भारतीय चिकित्सा पद्धति (आयुष) को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए हैं जो पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भले ही शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नति हुई है, लेकिन शास्त्रों में आयुष के जरिये शल्य चिकित्सा को प्राचीनकाल से ही उच्चतर स्थान मिला है। उन्होंने भगवान गणेश के सिर का जिक्र करते हुए इसे प्रत्यारोपण का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन मिल्क के नाम से हो रही हल्दी युक्त दूध की बिक्री :

Anil Vij inaugurated meditation center at Ayush Bhavan
आयुष भवन में ध्यान केंद्र का विज ने किया उद्घाटन
ध्यान केंद्र में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की होगी शुरुआत
विज ने कहा कि पंचकर्मा के लिए पहले लोग केरल जाते थे, लेकिन अब पंचकर्मा केंद्रों में 10-10 दिन तक की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों में आयुर्वेद को धर्म से जोड़ा गया जो सही नहीं है। पंचकूला वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस ध्यान केंद्र का फायदा मिलेगा और जल्द ही यहां योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भी होगी। 

गोल्डन मिल्क के नाम से हो रही हल्दी युक्त दूध की बिक्री :
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल हल्दी को पेटेंट किया जा रहा है, लेकिन भारत में तो बचपन से ही सब्जियों में हल्दी का प्रयोग माताएं करती रही हैं। इसी प्रकार दालचीनी व अन्य मसालों का प्रयोग प्राचीन समय से ही भारत में होता रहा है। विश्व के दूसरे देशों में दूध में हल्दी मिलाकर गोल्डन मिल्क के नाम से इसे बेचा जा रहा है।

20 डिग्री सेल्सियस होगा ध्यान केंद्र का तापमान :
विज ने कहा कि पिरामिड आकार के इस प्रशिक्षण एवं ध्यान केंद्र का भी विशेष महत्व है। इस केंद्र के अंदर और बाहर योग करने में भी फर्क है। अंदर अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 52 डिग्री कोण पर बने इस पिरामिड के अंदर का तापमान हमेशा 20 डिग्री रहता है। पिरामिड मिस्र की संस्कृति भले ही हो और इसे विश्व के सातवें अजूबे में भी शामिल किया गया है, लेकिन दक्षिण भारत के मंदिरों के गुंबद पिरामिड रूप में ही बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed