{"_id":"d14b3aebf4743204ca53bb2af1c961fd","slug":"anil-kapoor-today-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर आज चंडीगढ़ में, करेंगे रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल कपूर आज चंडीगढ़ में, करेंगे रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के नायक अनिल कपूर रविवार को शहर की जनता के बीच होंगे। भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के प्रचार के लिए शहर में अलग-अलग जगहों का दौरा करेंगे और लोगों से वोट की अपील भी करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले किरण के पति अनुपम खेर ने भी उनके लिए प्रचार किया था। अनिल कपूर सबसे पहले सुबह 11 बजे खुड्डा लाहौरा में रोड शो करेंगे। वह किरण के साथ उनके हर प्रोग्राम में साथ रहेंगे। शाम को जनसभाओं में भी वे हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन