फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Angry people blocked the highway due to the incident of sabotage at the religious place

फतेहगढ़ साहिब: धार्मिक स्थल तोड़ने पर लोगों में नाराजगी, सात घंटे हाईवे किया जाम, केस दर्ज करने की मांग

Wed, 08 Dec 2021 07:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 07:58 PM IST
सार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक धार्मिक स्थल तोड़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे करीब सात घंटे जाम कर दिया है।

विज्ञापन
Angry people blocked the highway due to the incident of sabotage at the religious place
लोगों ने हाईवे किया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सरहिंद में एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जिसमें सिविल अस्पताल के सामने धार्मिक स्थल तोड़ने के विरोध में जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के पास लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया। 

विज्ञापन


कोई कार्रवाई न होने पर सुबह होते ही यह मामला फिर गरमा गया और धीरे-धीरे राजनीतिक रूप लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया। भारी संख्या में कई धार्मिक संगठनों व आम लोगों ने धरना दिया। कांग्रेस को छोड़कर सभी सियासी दलों ने इस धरने में हिस्सा लिया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


देर शाम को डीसी फतेहगढ़ साहिब पूनमदीप कौर धरनास्थल पर पहुंचीं और धरनाकारियों को संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। आप हलका प्रभारी एडवोकेट लखवीर सिंह राय, शिरोमणि अकाली के उम्मीदवार जगदीप सिंह चीमा, एडवोकेट नरिंदर सिंह टिवाना, सरबजीत सिंह मक्खन, कुलविंदर सिंह डेरा भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने और सुबह कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया था। बुधवार सुबह कार्रवाई न होने के रोष में सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब सात घंटे तक लोगों ने धरना दिया। दरअसल, धार्मिक स्थल वाली जगह पर एसडीएम दफ्तर का निर्माण होना है। 


इसको लेकर धार्मिक संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। भाजपा जिला प्रधान प्रदीप गर्ग, पूर्व मंत्री डॉ हरबंस लाल, आप नेता दीपक बातिश, गुरुविन्दर सिंह सोही, भाजपा सरहिंद मंडल प्रधान अंकुर शर्मा, शिवसेना नेता हरप्रीत सिंह लाली, शशि उप्पल, संजे कुमार पूर्व काउंसलर मनीष धीमान, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के नेता नितिन सूद, नरेश सरीन, विनय गुप्ता, बिकी राय, रामपाल सोल पूर्व सैनिक, रमेश कुमार सोनू, समाजसेवी सरबजीत सिंह ने कहा कि मंगलवार रात को सिविल अस्पताल के सामने एक धार्मिक स्थल को कांग्रेस की शह पर तोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed