{"_id":"57e92c664f1c1bf90a574e0b","slug":"angry-over-not-getting-married-to-the-daughter-man-killed-the-girl-s-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से नहीं कराई शादी, गुस्साए युवक ने कत्ल कर दिया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से नहीं कराई शादी, गुस्साए युवक ने कत्ल कर दिया पिता
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के गांव जय सिंहवाला में बेटी से शादी न करवाने से गुस्साए एक युवक ने पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतक गुरसेवक सिंह की बेटी की शिकायत पर आरोपी चमकौर सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव जय सिंहवाला निवासी कुलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि वह बठिंडा के मिड्डू मलवाली में दुकान पर नौकरी करती है। वहीं उसके पिता गुरसेवक सिंह वजन बढ़ाने और घटाने की दवा बेचने का काम करते थे। युवती कुलविंदर ने बताया कि उनके गांव का कुलविंदर सिंह नामक युवक उससे शादी करना चाहता था, जिसके लिए उसके पिता राजी नहीं थे। उसने बताया कि इस रंजिश में 24 सितंबर की रात को युवक उनके घर पर आया। उसने घर में सो रहे उसके पिता के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके पिता की मौके पर मौत हो गई ।
थाना संगत पुलिस प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने कुलविंदर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।