{"_id":"66ea1f994dd64cd9ed03cb84","slug":"angered-by-ticket-allotment-former-mla-bakshish-virk-left-bjp-and-joined-congress-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-519287-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टिकट आवंटन से नाराज पूर्व विधायक बख्शीश विर्क भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टिकट आवंटन से नाराज पूर्व विधायक बख्शीश विर्क भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
विज्ञापन
पूर्व सीपीएस व असंध से पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क को कांग्रेस में शामिल करवाते नेता प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टिकट आवंटन से नाराज होकर पूर्व सीपीएस व असंध से पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क मंगलवार को भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। विर्क के साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान संजय दूहन, महामंत्री दिलावर मान, हरको बैंक निदेशक हरप्रीत सिंह समेत कई गांवों के सरपंचों, पार्षदों, चेयरमैन व कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पटका पहनाकर सभी का स्वागत कर पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
जजपा-हलोपा भाजपा की बी टीम
हुड्डा ने कहा कि बख्शीश सिंह विर्क के कांग्रेस में आने से ना सिर्फ असंध बल्कि कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो, जजपा और हलोपा भाजपा की बी टीम हैं। सिरसा में इनकी जुगलबंदी सार्वजनिक भी हो चुकी है। कांग्रेस विरोधी पार्टियां ड्रामा करके एक-दूसरे की मदद कर रही हैं। भाजपा की साजिश नहीं चलेगी और प्रदेश की 36 बिरादरी कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।
मुफ्त बिजली, एक लाख नौकरियों का किया वादा
हुड्डा ने वादा किया कि सरकार में आने पर एक वर्ष में एक लाख पक्की नौकरियां और 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। साथ ही बुजुर्गों को 6 हजार रुपये महीना पेंशन और 500 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर भी मिलेगा। चौधरी उदयभान ने दावा किया कि कांग्रेस में भाजपा समेत अन्य दलों के 50 से ज्यादा विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद शामिल हो चुके हैं।