{"_id":"5c7e85f9bdec2214262c437b","slug":"anganwadi-workers-strike-will-continue-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के साथ वार्ता विफल, हरियाणा में जारी रहेगी आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के साथ वार्ता विफल, हरियाणा में जारी रहेगी आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल
Wed, 06 Mar 2019 01:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
हरियाणा सरकार और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के बीच वार्ता विफल रही है। सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन हरियाणा ने आगामी निर्णय लेने के लिए बुधवार को रोहतक में आपातकालीन बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
सीएम आवास पर बातचीत के लिए यूनियन प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया था। लेकिन सीएम के बजाए ओएसडी भूपेश्वर दयाल से वार्ता कराई गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा की अध्यक्ष देवेंद्री शर्मा, महासचिव शकुंतला, मधु शर्मा, उर्मिला, सरस्वती, रोशनी, कंचन, मलकीत, प्रोमिला, सरला व सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान ने बताया कि सीएम के ओएसडी मांगें पूरी करने को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आपकी कुछ मांगों पर कार्रवाई चल रही है। कैटगरी में डालने व पेंशन जैसे सवालों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। सभी मांगो पर 8 मार्च तक पूरी जानकारी विभाग से मांगी गई है, उसके बाद ही कोई फैसला होगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि ओएसडी के साथ हुई वार्ता को लेकर आपातकालीन बैठक में सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम की घोषणाओं के अलावा हरियाणा सरकार के यूनियन के साथ किए समझौतों को लागू करने की मांग को लेकर 8 फरवरी से 51 हजार कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। 20 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगी।