फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anganwadi workers and helpers will soon be issued allowance of 8.2 crores: Dr. Baljeet Kaur

आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को जल्द जारी होगा 8.2 करोड़ का भत्ता : डॉ. बलजीत कौर

Tue, 27 Jun 2023 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers will soon be issued allowance of 8.2 crores: Dr. Baljeet Kaur
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थी कवर करने के लिए जल्द ही 8.2 करोड़ रुपये का मान भत्ता जारी किया जाएगा। यह एलान मंगलवार को राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार साल 2023 से गर्भवती महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर नई हिदायतों के अनुसार 5000 रुपए को दो किश्तें (3000 व 2000 रुपये) में दे रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी 27314 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की तरफ से लाभार्थियों के फार्म भरने के बाद 5000 रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को और उत्साहित करने और योग्य लाभार्थियों को स्कीम का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए, प्रति लाभार्थी आंगनबाड़ी वर्करों को 100 रुपये और आंगणवाड़ी हेल्परों को प्रति लाभार्थी 50 रुपये का मान भत्ता दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से करीब 5,48,824 लाभार्थियों को तीन किश्तें जारी कर दी गई हैं और आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को करीब 8.2 करोड़ रुपये का मान भत्ता बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed