फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anganwadi workers active in politics will be discharged in Punjab

Punjab News: सियासत में सक्रिय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी छुट्टी, पंजाब सरकार ने दिया एक्शन का संकेत

Tue, 18 Jul 2023 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 09:22 PM IST
सार

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने साफ कर दिया है कि सरकारी नौकरी करने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीतिक गतिविधियों में तब तक प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा नहीं ले सकता जब तक वह सरकारी नौकरी में है। 

विज्ञापन
Anganwadi workers active in politics will be discharged in Punjab
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब की आंगनबाड़ी वर्कर्स एसोसिएशन की प्रधान हरगोबिंद कौर के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल होने के साथ ही राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तेवर भी कड़े हो गए हैं। राज्य सरकार ने सियासी दलों में ओहदे हासिल करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसके तहत सियासी दलों का हिस्सा बनीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने साफ कर दिया है कि सरकारी नौकरी करने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीतिक गतिविधियों में तब तक प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा नहीं ले सकता जब तक वह सरकारी नौकरी में है। 
विज्ञापन


उनके ध्यान में लाया गया है कि कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने गांव की सरपंच भी हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि एक ही समय दो जगह से लाभ नहीं लिया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगा और सियासी गतिविधियों से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोई एक काम चुनना होगा। उन्होंने कहा कि या तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करें या सियासी गतिविधियों में शामिल होकर सरपंच पद के चुनाव लड़ें। गौरतलब है कि हरगोबिंद कौर के शिअद महिला विंग की प्रधान चुने जाने के समय बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed