फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anganbadi Workers extended strike till 6 March in Haryana

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बढ़ाई हड़ताल, तो सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, आज हो सकता फैसला

Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Anganbadi Workers extended strike till 6 March in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा में आंदोलनरत 51 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहल कर दी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन को सीएम निवास से वार्ता का न्योता भेजा गया है। मंगलवार को एक बजे सीएम निवास पर सीएम मनोहर लाल आंदोलनरत कर्मियों की मांगें सुनेंगे। हेल्पर्स व वर्कर्स की हड़ताल 6 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इससे प्रदेश में सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम के साथ होने वाली वार्ता के बाद हड़ताल खत्म होने की उम्मीद है। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से बातचीत में शामिल होगा। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्री शर्मा व महासचिव शकुंतला ने कहा कि पिछले 8 फरवरी से प्रदेश में आंगनबाड़ी कर्मी आंदोलन पर हैं। 20 फरवरी से वर्कर्स व हेल्पर्स हड़ताल कर प्रदर्शन कर रही हैं। 
विज्ञापन


2 मार्च को करनाल, नारनौंद, दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर प्रदर्शन किए गए। इसके बाद सरकार ने यूनियन को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार से केवल यही मांग है, उन्होंने पिछले वर्ष वर्कर्स व हेल्पर्स के साथ जो समझौता किया था उसे लागू करें। प्रधानमंत्री की सितंबर 2018 की मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा को भी सरकार लागू करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed