फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anand Karaj of Anmol Gagan Mann took place in Nabha Sahib Gurudwara, Advocate's bride became a minister

Anmol Gagan Marriage: नाभा साहिब गुरुद्वारा में हुआ अनमोल गगन मान का आनंद कारज, एडवोकेट की दुल्हन बनी मंत्री

Sun, 16 Jun 2024 12:31 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

पंजाब की मंत्री और खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान का आनंद कारज रविवार को जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में हुआ। पंजाबी गायकी से सबके दिलों में जगह बनाने वाली और अपने शानदार गीतों के अंदाज के कारण जानी जाने वाली अनमोल गगन मान की शादी बहुत ही सादे अंदाज में हुई। 

विज्ञापन
Anand Karaj of Anmol Gagan Mann took place in Nabha Sahib Gurudwara, Advocate's bride became a minister
अनमोल गगन मान का आनंद कारज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में बलटाना निवासी एडवोकेट शाहबाज सोही के साथ की। अनमोल गगन मान द्वारा पीच रंग का लहंगा और हरे रंग की चुन्नी जबकि लड़के ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई थी थी। दोनों की शादी बेहद साधारण तरीके से हुई जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले, रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए।

विज्ञापन


शादी के बाद दोनों ने सभी मेहमानों के साथ लंगर खाया। शादी के बाद निजी पैलेस में पार्टी रखी गई है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अलावा पंजाब सरकार के अन्य मंत्रियों और विधायकों पहुंचने की भी चर्चा बनी हुई है। 34 वर्षीय अनमोल गगन मान मानसा की जमपल हैं, जिन्होंने 2004 से 2013 तक अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2014 से पंजाबी गायकी का सफर शुरू किया 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। साल 2022 में वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गईं।  पार्टी ने उन्हें पर्यटन समेत चार विभागों का मंत्री बनाया।
विज्ञापन


अनमोल गगन मान के पति की शादी जीरकपुर के बलटाना इलाके के दिवंगत कांग्रेस नेता रविंदर सिंह कुकू सोही के छोटे बेटे शाहबाज सोही से हुई है, जो इस इलाके के बड़े जमींदार हैं। शाहबाज सोही की मां शीलम सोही ने साल 2002 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गईं। लंबे समय तक अकाली दल में रहे सीलम सोही ने एक महीने पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शाहबाज सोही के दादा स्वर्गीय बलबीर सिंह बलटाना निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने आईपीएस ज्योति यादव से शादी की, पार्टी की सबसे छोटी उम्र की विधायिका नरेंद्र कौर भराज ने पार्टी के नेता मनदीप सिंह से शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed