फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Analysis Report on Harsimrat Kaur Badal Resign and Akali Dal View on 2022 Election

Punjab Politics News: दबाव से शुरू हुई 'मिशन 2022' की तैयारी, राजनीति की चौसर पर फेंका इस्तीफे का पासा

Sat, 19 Sep 2020 10:16 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Sep 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Analysis Report on Harsimrat Kaur Badal Resign and Akali Dal View on 2022 Election
अकाली दल के तीनों दिग्गज नेता - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव का समय पास आने के साथ ही राजनीति भी अब करवट लेने लगी है। वीरवार को हरसिमरत कौर बादल के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे के बाद सूबे की सियासत में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या 2022 में अकाली दल -भाजपा अलग अलग चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


अकाली दल व भाजपा के तमाम दिग्गज कह रहे हैं कि चुनाव में अभी वक्त है, जल्दबाजी में ऐसे फैसले नहीं लिए जाते। वहीं, अकाली दल के नेता दबी जुबान में कह रहे हैं कि हमें भाजपा पर अपना दबाव तो बनाना ही पड़ेगा, अन्यथा विधानसभा चुनावों में भाजपा आधी सीटों की मांग कर सकती है और डिप्टी सीएम पद का दावा भी ठोक सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा को अभी से जमीन पर उतरना होगा ताकि उनको यह समझ में आ जाए कि शिअद भाजपा का पिट्ठू नहीं है।कुछ समय पहले ही भाजपा के दिग्गज नेता मदन मोहन मित्तल ने कहना शुरू कर दिया था कि पार्टी सूबे में अपनी सरकार बनाएगी और अकाली दल से अब 23 सीटों पर बात नहीं होगी बल्कि भाजपा तय करेगी कि अकाली दल को कितनी सीटें दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल और भाजपा द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला, जहरीली शराब से मौत की घटना आदि को लेकर आयोजित धरने में दोनों दल एक साथ नहीं दिखे।

अकाली दल से ली गई थी सहमति: कालिया

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया का कहना है कि भाजपा व अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में तीनों कृषि अध्यादेशों पर गहन विचार किया गया। अध्यादेश पास करने से पहले अकाली दल की पूरी सहमति ली गई थी। शिअद  ने फसलों का एमएसपी खत्म न करने की मांग की थी, इस पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया था कि एमएसपी खत्म नहीं होगा। अकाली दल की सहमति के बाद ही अध्यादेश पास करवाया गया।

हरसिमरत को मंत्रिमंडल की बैठक में आपत्ति जतानी चाहिए थी: भगत
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कीमती भगत का कहना है कि अकाली दल ने भाजपा के साथ 10 साल पंजाब में क्या किया, वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा मंत्री ने तो कभी इस्तीफे नहीं दिए। अगर बिल किसान विरोधी थे तो हरसिमरत कौर बादल को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर आपत्ति करनी चाहिए थी।

बढ़ सकती है वर्करों में दूरी: बराड़
अकाली दल के प्रवक्ता चरणजीत सिंह बराड़ का कहना है कि बीबी हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दिया है और भाजपा को यह सोचना पड़ेगा कि इस्तीफा किसानों के हित में दिया गया है। 2022 के चुनाव अभी दूर हैं और दोनों दलों की कोर कमेटी व समन्वय कमेटी की बैठक होगी, जिसमें कई फैसले होंगे। लेकिन इससे भाजपा -अकाली दल के वर्करों में दूरियां बननी तय है।

गठबंधन तोड़ने में जल्दबाजी नहीं: चीमा
अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि 2022 के चुनाव एक साथ लड़े जाएंगे। किसानों के हित में अकाली दल खड़ा रहेगा। 2022 के चुनावों से पहले पार्टी हाईकमान की बैठक होगी, एनडीए की बैठक में फैसले होंगे लेकिन गठबंधन तोड़ने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed