{"_id":"5d7498fb8ebc3e01463f2bc2","slug":"an-fir-has-been-filed-against-the-mla-for-misbehaving-with-the-deputy-commissioner-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बटालाः डीसी को धमकाने पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर मामला दर्ज, एसडीएम ने दी थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटालाः डीसी को धमकाने पर विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर मामला दर्ज, एसडीएम ने दी थी शिकायत
Sun, 08 Sep 2019 06:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमओ आफिस में डीसी गुरदासपुर और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के बीच हुई गर्मागर्मी ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। सिटी पुलिस ने डीसी से गलत शब्दावली में बात करने, धमकाने के आरोप में विधायक बैंस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला सीएम के दौरे के बाद रविवार रात एक बजकर तीन मिनट पर दर्ज किया गया। मामला एसडीएम बलबीर राज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
रविवार को डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया एसडीएम ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि चार सितंबर को बटाला में जो ब्लास्ट हुआ था, उसके संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ आफिस में बचाव कार्यों को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक में एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्जवल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

पहचान न होने के कारण अमृतसर निवासी एक व्यक्ति का शव नहीं मिल रहा था तो उसके पारिवारिक सदस्यों समेत सिमरजीत सिंह बैंस बैठक वाले कमरे में जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने डीसी को गलत शब्द कहे और बदसलूकी की। इसके अलावा ड्यूटी में विघ्न डाला और धमकाया भी।
इसके बाद डीसी और बैंस के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीएसपी ने बताया कि बैंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाकर कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।