{"_id":"6957ce288bf7deaa570ce0b1","slug":"an-employee-at-the-post-office-was-pressured-to-speak-punjabi-and-was-transferred-from-their-seat-chandigarh-news-c-59-1-asr1004-115988-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी पर पंजाबी बोलने का दबाव बनाया, सीट से शिफ्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी पर पंजाबी बोलने का दबाव बनाया, सीट से शिफ्ट किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रियाल्टो चौक पोस्ट ऑफिस में पोस्ट असिस्टेंट के पंजाबी न बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमृतसर डाक मंडल के अधीक्षक प्रवीण प्रसून ने मुलाजिम को तुरंत दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि पोस्ट ऑफिस में दूसरे राज्य के एक कर्मचारी पर पंजाबी में बात करने का दबाव बनाया गया। प्रवीण प्रसून ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में अधिकांश मुलाजिम दूसरे राज्यों से आते हैं और उनका चयन हिंदी और इंग्लिश टेस्ट के आधार पर होता है। प्रवीण प्रसून ने स्पष्ट किया कि सरकारी मुलाजिम की इस तरह की वीडियो वायरल करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद स्टॉफ को पंजाबी पढ़ने और बोलने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो।
पोस्ट असिस्टेंट विशाल सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को डाक बुकिंग के लिए आए एक व्यक्ति ने उनसे डाक से संबंधित जानकारी मांगी। जब उन्होंने हिंदी में जवाब दिया तो व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पंजाबी नहीं आती और वीडियो बनाने लगा। विशाल ने कहा कि उनकी पहली पोस्टिंग 2022 में अमृतसर में हुई थी और वह दिल्ली निवासी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पोस्ट ऑफिस में केवल हिंदी और इंग्लिश आवश्यक हैं और उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार काम करना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए नियमित ट्रेनिंग दी जाएगी और ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद सुनिश्चित किया जाएगा।