फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An elderly woman walking in the park was attacked by a bull, jumped in the air and fell on her face, suffered serious injuries.

Chandigarh News: पार्क में टहल रही बुजुर्ग को सांड़ ने किया हमला, हवा में उछलकर मुंह के बल गिरीं, गंभीर चोटें आईं

Wed, 13 Sep 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman walking in the park was attacked by a bull, jumped in the air and fell on her face, suffered serious injuries.
चंडीगढ़। रात का खाना खाने के बाद सेक्टर-44डी स्थित घर के पास मौजूद पार्क में टहल रही बुजुर्ग को आठ अगस्त को सांड ने टक्कर मार दी। 66 वर्षीय कांता देवी हवा में उछल कर कुछ फीट दूर जाकर मुंह के बल गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जीभ में भी टांके लगे हैं। आरोप है कि पार्क में टहल रहे लोगों को बिना आगाह किए ही नगर निगम के कर्मचारी सांड़ को पकड़ रहे थे। सांड़ ने बचकर भागते हुए घायल कर दिया। हैरानी की बात है कि हादसे के बाद कर्मचारी फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता कांता देवी की बेटी ने बताया कि रात का खाना खाने के बाद साढ़े नौ बजे के करीब मां-बेटी पार्क में टहल रहे थे। पार्क के अंदर एक सांड़ बैठा हुआ था। वह पार्क के दूसरी तरफ टहल रहे थे। सांड़ को पकड़ने के लिए नगर निगम की गाड़ी पहुंची। पार्क में काफी लोग थे लेकिन कर्मचारियों ने लोगों को बताया ही नहीं कि वह सांड़ को पकड़ने जा रहे हैं इसलिए लोग बाहर चले जाएं या दूर हो जाएं। लोगों को बिना आगाह किए ही कर्मचारियों ने सांड़ को पकड़ने की कोशिश की। इससे सांड़ उठकर तेजी से भागा और सीधे 66 वर्षीय कांता देवी पर हमला कर दिया। टक्कर लगने से बुजुर्ग हवा में उछलकर थोड़ी दूर जाकर मुंह के बल नीचे गिरीं, जिससे उन्हें काफी ज्यादा चोट आई है। पार्क में मौजूद लोगों ने निगम की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई है। हालांकि, आरोप लगाया कि पुलिस जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामले में समझौता कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


कर्मियों ने लापरवाही से काम किया, हो सख्त कार्रवाईः कांता देवी
कांता देवी ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों ने जानबूझकर मां-बेटी समेत पार्क के अंदर मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालकर लापरवाही से अपना काम किया है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनकी जीभ दो तरफ से कटी है, उसमें टांके लगे हैं। नाक में गहरी चोट लगी है। सिर भी फट गया है। इसके अलावा दोनों बाजू, पीठ, टांग में भी चोट आई है। उन्हें अब खड़े होने में भी तकलीफ हो रही है। उन्होंने पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed