अमृतसर ट्रेन हादसाः जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुईं सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर, बयान करवाए दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की जांच कर रहे डिवीजनल कमिश्नर बी पुरुषार्थ के समक्ष शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पेश हुईं। जांच अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किए। जांच में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, यह जांच प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेरे बारे में कई झूठे तथ्यों की सूचना मिली है। लेकिन अब सच सामने आ जाएगा। सिद्धू साहब पंजाब में नहीं हैं। इसलिए वो यहां नहीं आ पाएं। उन्होंने एक पत्र भेजा है।
बता दें कि दशहरे के दिन अमृतसर के जौडा फाटक के पास दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ था। यहां पर रावण दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिद्धू और पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू मुख्य अतिथि थीं। लेकिन कार्यक्रम में सिर्फ नवजोत कौर पहुंची थीं। हादसे में 59 लोगों की जान गई थी।
डॉ. सिद्धू अपना बयान देने के लिए सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय पहुंची। 11.20 बजे अपने बयान दर्ज करवाने के बाद कार्यालय से बाहर आ गई। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बयान लिख कर भेजे हैं, जिसकी कापी उन्होंने जांच अधिकारी बी. पुरुषार्थ को दे दी है। जांच में पूछे गए सवालों के बारे में बताने से उन्होंने मना कर दिया। रेल हादसे की जांच कर रहे जांच अधिकारी बी पुरुषार्थ ने 31 अक्तूबर को कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को समन जारी किया था। दोनों को दो नवंबर को रेल हादसे में अपने बयान दर्ज करवाने को कहा गया था।Yes, its a very important part of the process, there have been many false facts reported about me, so now truth will come out. Sidhu sahab is not in Punjab so he could not come, he has sent a letter: Navjot Kaur after arriving to appear before inquiry panel #AmritsarTrainAccident pic.twitter.com/mrxMY0AXT5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 2, 2018