{"_id":"665ee92cbe2628d53701023f","slug":"amritsar-lok-sabha-election-result-2024-congress-gurjeet-aujla-won-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Lok Sabha Result 2024: अमृतसर से जीते कांग्रेस के गुरजीत औजला, तीसरी बार पहुंचे संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar Lok Sabha Result 2024: अमृतसर से जीते कांग्रेस के गुरजीत औजला, तीसरी बार पहुंचे संसद
Tue, 04 Jun 2024 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:00 PM IST
सार
अमृतसर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आ गई है। कांग्रेस के गुरजीत औजला ने तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल की है। 51 साल के औजला 12वीं पास हैं। वे 2017 में अमृतसर सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर सांसद बने।
विज्ञापन
अमृतसर से गुरजीत औजला जीते।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर से कांग्रेस पार्टी के गुरजीत सिंह औजला ने हैट्रिक बना दी है। इस बार गुरुनगरी में मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी और भाजपा में था। भाजपा ने तरणजीत संधू को टिकट दिया था। वहीं आप ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पर भरोसा जताया था लेकिन वह हार गए। अकाली दल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को मैदान में उतारा, उनको भी हार का मुंह देखना पड़ा और वे चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
अमृतसर संसदीय क्षेत्र में 50.33 फीसदी वोट पड़े है। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला पहले ही रांउड से लगातार आगे चलते रहे। औजला ने 254414 वोट हासिल कर जीत हासिल की हैं। आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल 2140268 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि भाजपा उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू 206832 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार अनिल जोशी 162686 वोट हासिल करके चौथे स्थान पर रहे। हालांकि अंतिम परिणाम कुछ वोटों की गिनती के बाद तैयार होगा, लेकिन गुरजीत सिंह औजला ने 40146 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। औजला के घर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी भीड़ बाद दोपहर 12 बजे के बाद ही लगनी शुरू हो गई, जब वर्करों ने देखा कि औजला को मिल रही लीट टूट नहीं रही है। औजला ने विजय हासिल कर अपने माता-पिता का आशीर्वाद हासिल किया।
विज्ञापन
औजला को मिले 28.16 फीसदी वोट
अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में 50.33 फीसदी 903206 वोट पड़े। जिनमें औजला को 28.16 प्रतिशत वोट मिले है। आप के कुलदीप सिंह धालीवाल को 23.72 प्रतिशत वोट मिले। भाजपा के तरनजीत सिंह संधू को 22.9 प्रतिशत वोट मिले। अकाली दल के अनिल जोशी को 18.01 प्रतिशत वोट मिले है।
औजला की जीत पर कांग्रेस पार्टी के वर्करों और औजला के समर्थकों ने खुशी प्रगट की और लड्डू बांट कर मुंह मीठा करवाया और भंगड़ा डाल कर खुशी प्रगट की है।
वर्ष 2017 के लोक सभा चुनाव में औजला ने 508153 वोट हासिल किए थे और भाजपा के रजिंदर मोहन सिंह छीना को पराजित किया था। जबकि वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावों में अमृतसर सीट से 445032 वोट हासिल करके भाजपा के हरदीप सिंह पुरी को हराया था।
औजला ने अपनी जीत का श्रेय अमृतसर वासियो के प्यार, पार्टी के वर्करों और अपने समर्थकों की दिन रात की मेहनत और पिछले समय में सांसद रहते हुए अपने किए गए जन कल्याण वाले कामों और वाहेगुरु के अशीर्वाद को दिया है।