{"_id":"6405eb16617310773e01b973","slug":"amrinder-singh-raja-warring-t-shirt-became-the-subject-of-discussion-during-budget-session-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चर्चा का विषय बनी राजा वड़िंग की टी-शर्ट, अजनाला हिंसा की फोटो व अखबारों की खबरें हैं छपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चर्चा का विषय बनी राजा वड़िंग की टी-शर्ट, अजनाला हिंसा की फोटो व अखबारों की खबरें हैं छपी
Mon, 06 Mar 2023 07:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:06 PM IST
सार
राजा वड़िंग ने इस टी-शर्ट को पहन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, आज प्रत्येक पंजाबी महसूस करता है कि सूबे की कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है लेकिन पंजाब सरकार लगातार तथ्यों को नजरअंदाज कर रही है। इसके चलते पंजाब पुलिस अपने ही सीनियर अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रही है।
विज्ञापन
टी-शर्ट पहन विधानसभा पहुंचे राजा वड़िंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार का विरोध करने के लिए कांग्रेस विधायक व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को अलग तरीका अपनाया। वह ऐसी टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे, जिस पर समाचार-पत्रों की क्लिपिंग, अजनाला में हिंसा के फोटो और विभिन्न मुद्दों को बड़े अक्षरों में छपवाया गया था। सफेद रंग की टी-शर्ट पर मूसेवाला की हत्या, खराब कानून-व्यवस्था, अजनाला थाने पर हमला, फिरौती व लूट की घटनाओं के हेडिंग काफी उभर कर दिखाई दे रहे थे। विधानसभा परिसर में भी वड़िंग की टी-शर्ट चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
राजा वड़िंग ने इस टी-शर्ट को पहन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, आज प्रत्येक पंजाबी महसूस करता है कि सूबे की कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है लेकिन पंजाब सरकार लगातार तथ्यों को नजरअंदाज कर रही है। इसके चलते पंजाब पुलिस अपने ही सीनियर अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रही है। इसलिए पंजाब कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में लोगों की आवाज बनने की शपथ ली है।
विज्ञापन
आप विधायक को स्पीकर ने फटकारा
सदन में शून्यकाल के दौरान स्पीकर ने जब प्रश्न पूछने के लिए आप विधायक दिनेश चड्ढा का नाम पुकारा तो उन्होंने खड़े होकर अपना सवाल बोलना शुरू ही किया था कि स्पीकर ने उन्हें टोकते हुए पूछा कि क्या वह अपनी सीट पर बैठे हैं? इस पर चड्ढा ने इन्कार में सिर हिलाया। स्पीकर ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए चड्ढा को सवाल रखने का मौका नहीं दिया, हालांकि स्पीकर के टोकने के बाद चड्ढा अपनी सीट पर जाकर बैठ गए थे। कुछ अन्य सदस्यों द्वारा अपने सवाल उठाए जाने के बाद आखिरकार स्पीकर ने चड्ढा को भी बोलने का मौका दे दिया।
विज्ञापन