फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring said Talk of buying AAP MLAs is ridiculous

Punjab News: राजा वड़िंग बोले- विधायकों को खरीदने में BJP सक्षम, मगर अभी आप के आरोप हास्यास्पद

Tue, 13 Sep 2022 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 08:30 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन विधायकों का नाम सार्वजनिक करने की मांग की, जिनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप अपनी असफलता से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है या फिर आप में किसी विद्रोह की आग सुलग रही है।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring said Talk of buying AAP MLAs is ridiculous
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधायकों की खरीद-फरोख्त करने और उन्हें 20-25 करोड़ रुपये प्रति विधायक ऑफर देने के आप के आरोपों को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि भाजपा यह करने में सक्षम है और उसका विरोधी दलों के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकारों को अस्थिर करने का इतिहास रहा है लेकिन मौजूदा मामले में आप अपनी असफलता से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है या फिर आप में किसी विद्रोह की आग सुलग रही है। 

विज्ञापन


इनके विधायक असहज महसूस कर रहे हैं व पार्टी ऐसे किसी भी कदम को पहले से दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आप आए दिन ऐसे आरोप लगाती रहती है। इससे पहले आप ने आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली में इनके विधायक खरीदने का प्रयास कर रही है और अब उसी स्टोरी को पंजाब में दोहरा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी से उन विधायकों का नाम लोगों के सामने रखने को कहा, जिनसे संपर्क किया जा रहा है और जिन लोगों ने उसे खरीदने का प्रयास किया है। किसी ने तो कुछ विधायकों से संपर्क किया होगा या फिर उन्हें (विधायकों) फोन कॉल्स आई होंगी। उन्होंने सवाल किया कि वे विधायक मीडिया के सामने क्यों नहीं आए और उन्हें खुद बताना चाहिए था कि कैसे, कब और कहां उनसे संपर्क किया गया और किस फोन नंबर से उन्हें कॉल आई? आप इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा सकती है, क्योंकि यह एक अपराध है। इसके तहत किसी को रिश्वत देने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed