फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring said leaders who given personal opinion will have to leave party

Punjab News: इशारों में सिद्धू पर राजा वड़िंग ने कही बड़ी बात, निजी राय देनी है तो पार्टी छोड़नी होगी

Wed, 27 Dec 2023 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Dec 2023 12:41 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बड़ा बयान दिया है। इशारों-इशारों में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि निजी राय देने वाले नेताओं को पार्टी छोड़नी पड़ेगी। इसी वजह से पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। मगर ये सब अब नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring said leaders who given personal opinion will have to leave party
राजा वड़िंग और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार को पार्टी हाईकमान के साथ बैठक से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई अपनी निजी राय देना चाहता है तो उसे पार्टी छोड़नी होगी। अनुशासन तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। भले ही वह मौजूदा पंजाब कांग्रेस प्रधान हो या पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान।

विज्ञापन


पत्रकारों द्वारा नवजोत सिद्धू को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने आगे कहा- कोई भी हो, पार्टी में रहना है तो अनुशासन में और तालमेल बनाकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐसे कारणों से ही पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था क्योंकि उस समय पार्टी नेताओं में अनुशासन की कमी रही और तालमेल नहीं था। कोई कुछ बोल रहा था तो कोई कुछ और। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस-आप गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मंगलवार को पार्टी हाईकमान की ओर से दिल्ली में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेताओं से न तो हाईकमान ने इस मसले पर राय पूछी और न ही अपना कोई फैसला सुनाया। बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हाईकमान ने आप से गठबंधन को लेकर कोई राय नहीं पूछी। राजा वड़िंग ने मंगलवार दोपहर बैठक से पहले यह भी साफ कर दिया था कि अगर हाईकमान की तरफ से उनकी राय पूछी जाएगी, तभी वह पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मत के साथ अपनी राय रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंगलवार की बैठक में आप से गठबंधन और नवजोत सिद्धू के मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू समेत प्रदेश के अधिकांश कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। पार्टी के सीनियर नेता ने कहा कि पंजाब के नेता आप से गठबंधन को लेकर जो भी राय रखते हैं, वह सार्वजनिक बयान के जरिए हाईकमान तक पहुंच रहे हैं लेकिन हाईकमान की तरफ से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे प्रदेश इकाई के समक्ष रख दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed