{"_id":"642da5863064245891055c53","slug":"amrinder-singh-raja-warring-reacts-on-sushil-rinku-joining-aam-aadmi-party-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सुशील रिंकू ने थामा आप का दामन तो राजा वड़िंग बोले- पार्टी में धोखेबाजों की कोई जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सुशील रिंकू ने थामा आप का दामन तो राजा वड़िंग बोले- पार्टी में धोखेबाजों की कोई जगह नहीं
Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
सार
वड़िंग ने आगे कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब में 92 विधायकों के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के पास जालंधर उपचुनाव लड़ने के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं है? खुद को बहुत ईमानदार कहने वाली पार्टी को आज दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को क्यों खरीदना पड़ रहा है?
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : @RajaBrar_INC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, कांग्रेस पार्टी नैतिकता और नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं करती है। पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है लेकिन पार्टी में धोखेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
रिंकू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर राजा वड़िंग ने कहा कि वह हैरान हैं कि जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल लगातार रिंकू के बारे में बुरा-भला कह रहे थे और दावा कर रहे थे कि रिंकू की अवैध गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी है। हालांकि इनका खुलासा उन्होंने कभी नहीं किया। वड़िग ने कहा कि मुझे विश्वास है कि रिंकू के औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद आप नेतृत्व अपनी छवि को साफ करने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
वड़िंग ने आगे कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब में 92 विधायकों के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के पास जालंधर उपचुनाव लड़ने के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं है? खुद को बहुत ईमानदार कहने वाली पार्टी को आज दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को क्यों खरीदना पड़ रहा है? पंजाब की जनता आप के झूठे और कपटी चेहरे से वाकिफ है और जालंधर उपचुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
वड़िंग ने आप पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को इस बारे में सफाई देनी चाहिए कि उन्होंने रिंकू को पार्टी में क्यों शामिल किया?, जबकि उनके ही विधायक शीतल अंगुराल के पास सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ सबूत थे। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाबियों को बताना चाहिए कि रिंकू किस भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल था और रिंकू को आप में शामिल होने का क्या लाभ दिया गया?