फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrinder Singh Raja Warring raised the issue of law and order in Punjab assembly

Punjab Budget Session: राजा वड़िंग ने उठाया कानून-व्यवस्था का मुद्दा, कहा- सरकार का हालात पर नियंत्रण नहीं

Tue, 07 Mar 2023 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Mar 2023 12:11 AM IST
सार

प्रताप बाजवा ने विधानसभा परिसर में मीडिया पास की एंट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार मीडिया पास जारी करने में पिक एंड चूज की नीति अपना रही है। केवल चुनिंदा लोगों को ही मीडिया पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नीति उचित नहीं हैं। यही मुद्दा अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने भी उठाया।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring raised the issue of law and order in Punjab assembly
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा सत्र की कवरेज के लिए परिसर में प्रवेश को लेकर मीडियाकर्यिमों से भेदभाव का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राजा वड़िंग ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। सूबे में आप सरकार बनने के बाद रोज कत्ल और गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। सिद्धू मूसेवाल का कत्ल, कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल, हिंदू नेता सूरी की हत्या, अजनाला थाने पर कब्जा और जेल में गैंगवार ने साफ कर दिया है कि सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्थ बहाल हो सके।
विज्ञापन


प्रताप बाजवा ने विधानसभा परिसर में मीडिया पास की एंट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार मीडिया पास जारी करने में पिक एंड चूज की नीति अपना रही है। केवल चुनिंदा लोगों को ही मीडिया पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नीति उचित नहीं हैं। यही मुद्दा अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने भी उठाया। उन्होंने एक मीडिया हाउस के मालिक को सरकार द्वारा धमकाने की भी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायक गजन माजरा ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में घुड़सवारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, इससे जहां इसमें रुचि रखने वालों को लाभ होता है, वहीं सरकार को राजस्व भी मिलता है। ऐसे में पंजाब को भी अपनी विरासत के अनुसार प्रदेश में बैलगाड़ी रेस निरंतर होनी चाहिए और सरकार को भी इसके आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। इसके लिए खेल योजनाओं के तहत ठोस प्लानिंग करनी चाहिए।

आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का भी पंजाब के लोगों को लाभ मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बसपा विधायक नछतर पाल सिंह ने बीपीएल कार्ड्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विभिन्न गरीबों परिवारों के कार्ड काटे जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को कार्ड के जरिए मिलने वाले राशन की अत्यधिक आवश्यकता है। सरकार को इस मामले में पारदर्शी नीति अपनानी चाहिए। आजाद विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने जो दिल्ली-कटरा हाईवे के लिए भूमि अधिगृहित की है, जिसका मुआवजा प्रभावित लोगों को अब तक नहीं मिला है। उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार को यह राशि जल्द जारी करनी चाहिए। 

अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि गुरु नगरी श्री अमृतसर में आवारा कुत्ते की समस्या बढ़ रही है और लोग इससे परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में नगर निगम से भी कहा लेकिन कुछ नहीं हो पाया। इसलिए सरकार को पॉलिसी बनाकर इन्हें नियंत्रित करना चाहिए।

खैरा ने यूनिवर्सिटी और सीचेवाल पर लगाए आरोप
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सरकारी जमीन पर कब्जों का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को इसे रोकने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। उन्होने आरोप लगाया कि प्रदेश की जानी मानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने 13 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं बलबीर सिंह सींचेवाल के पास भी अवैध भूमि है, जिसे छुड़ाया जाना चाहिए या उक्त लोगों से उस भूमि की कीमत वसूल की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed