फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amrinder singh becomes new chief minister of punjab, Amarinder Singh‬, ‪Navjot Singh Sidhu‬, ‪Punjab

दूसरी बार पंजाब के CM बने अमरिंदर सिंह, सिद्धू को 'फिलहाल' डिप्टी CM का पद नहीं

Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
amrinder singh becomes new chief minister of punjab, Amarinder Singh‬, ‪Navjot Singh Sidhu‬, ‪Punjab
punjab election
कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पद की गोपनीयता की शपथ ली और बता दें कि वे दूसरी बार पंजाब के सीएम बने हैं। नए मंत्रिमंडल में कैप्टन में 9 विधायकों को शामिल किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अब वे दोपहर जब करीब साढ़े तीन बजे वह पूरे लाव-लश्कर के साथ पंजाब सिविल सचिवालय जाएंगे। ऐसे में दस साल बाद उनके कदम सचिवालय में पड़ेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह इससे पहले 2002 से 2007 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ब्रह्मा मोहिंदरा सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र) के पद की गोपनीयता की शपथ ली। मुस्लिम समुदाय से एकमात्र बड़ी नेता हैं रजिया सुल्ताना।

 

amrinder singh becomes new chief minister of punjab, Amarinder Singh‬, ‪Navjot Singh Sidhu‬, ‪Punjab
राहुल गांधी और मनमोहन सिंह
समारोह में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद है। कैप्टन की पत्नी और उनकी महिला मित्र पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम भी मौजूद हैं।

समारो‍ह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके करीबी रिश्तेदार, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार, राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्‍गज नेता मौजूद हैं।

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष राज बब्‍बर, अंबिका सोनी, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय माकन भी समारोह में पहुंचे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed