{"_id":"58dbe5984f1c1b616363e286","slug":"amrinder-government-remove-officer-from-transport-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने इस अफसर पर गिराई गाज, VIP कल्चर पर असमंजस पैदा करना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने इस अफसर पर गिराई गाज, VIP कल्चर पर असमंजस पैदा करना पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन सरकार लाल बत्ती हटा कर वीआईपी कल्चर को खत्म करना चाह रही है, लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग के एक अफसर को इससे इत्तेफाक न रखना भारी पड़ गया। दरअसल लाल बत्ती पर गलत आदेश करने वाले अधिकारी का कैप्टन सरकार ने छुट्टी कर दी। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सोमवार को लाल बत्ती के संबंध में गलत निर्देश जारी करने वाले ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसर को हटाने के आदेश दिए गए हैं।
लाल बत्त्ती नीति में कोई तब्दीली नहीं होगी। सीएम ने वीआईपीज की सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया धीमी करने की बातों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस पत्र को लेकर असमंजस है, वह उनकी 24 मार्च को डीजीपी केसाथ हुई पहली बैठक से पहले का है। पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया जाएगा, वीआईपी रूट की प्रणाली खत्म की जाएगी। पुलिसकर्मियों को आठ घंटे ड्यूटी और सप्ताह में एक छुट्टी के प्रस्ताव पर भी काम चल रहा है।
अकाली सरकार के 10 साल पर आएगा श्वेत पत्र
विधानसभा के प्रेस रूम में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों की एक इंच जमीन किसी भी कीमत पर कुर्क नहीं होने दी जाएगी। जमीनों की कुर्की रोकने को बजट सत्र में बिल लाया जाएगा। बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि बकाया वसूली को नीलामी के नोटिस जारी न करें। खराब आर्थिक स्थिति पर जल्द श्वेत पत्र लाया जाएगा।
विज्ञापन
जो लोगों को अकाली-भाजपा सरकार के दस साल की अनियमितताओं से अवगत कराएगा। गेहूं की खरीद केलिए सीसीएल जल्द जारी हो जाएगी। कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा के अफसरों का 60-40 का अनुपात यकीनी बनाया जाएगा। बेअदबी की सभी घटनाओं की जांच चल रही है।

31 हजार करोड़ के अन्न घोटाले की होगी विजिलेंस जांच
कैप्टन अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह ने 31 हजार करोड़ के खाद्यान्न घोटाले की जांच विजिलेंस को देने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार इस घोटाले की जड़ तक जाएगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
आप अराजकतावादी पार्टी : अमरिंदर
सदन में आप के हंगामे पर कैप्टन ने कहा कि यह अराजकतावादी पार्टी है, ऐसा करना इसकेनेताओं का स्वभाव है। उन्होंने कहा कि कंदूखेड़ा गांव से उनका निजी संबंध है, उसकेविकास केलिए जल्द प्रयास किए जाएंगे।
नशे के खिलाफ जल्द एक्टिव होगी एसटीएफ
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नशे केखिलाफ गठित स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख एडीजीप हरप्रीत सिद्धू शुक्रवार को पदभार संभाल लेंगे। उन्हें अपनी टीम के गठन की पूरी आजादी दी गई है। राज्य से नशों के खात्मे को सिद्धू ही अंतिम अथॉरिटी होंगे।
इसमें किसी को अनावश्यक तंग नहीं किया जाएगा, असली दोषियों को ही पकड़ा जाएगा। वहीं, केमिस्ट शॉप पर ड्रग इंस्पेक्टर नजर रखेंगे। नशे के लतीयुवकों को नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्रों में रखा जाएगा। उनके अभिभावकों को इस बारे में प्रेरित करने को सामाजिक काउंसलर की मदद ली जाएगी।