फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah to visit Punjab in June

अब 'पंजाब फतह' की तैयारी में भाजपा, अमित शाह बना रहे रोडमैप

Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah to visit Punjab in June
Amit shah
पंजाब में दस साल तक अकाली दल के साथ मिलकर सत्ता पर काबिज रही भाजपा अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में गंभीरता से जुट गई है। दिल्ली में पार्टी आलाकमान इसके लिए रोडमैप तैयार करने में जुट गया है। यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा अब विपक्ष में सजग प्रहरी की भूमिका निभाएगी, वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के बारे में प्रभात झा ने कहा कि यह पहला मौका है, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं 95 दिन का कार्यक्रम तय किया है। वे सबसे पहले चंडीगढ़ पहुंचकर शहरी भाजपा के पदाधिकारियों से मिलेंगे और पार्टी, कार्यकर्ता, नेता व सांसद के कामकाज का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को अमित शाह केवल चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं से ही मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के लिए उनका दौरा अलग से होगा। प्रभात झा ने बताया कि अमित शाह जून माह के दौरान पंजाब का दौरा करेंगे, तब सूबे में पार्टी की स्थिति और भावी रणनीति पर बात होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव अकाली दल से अलग होकर लड़ेगी? झा ने कहा कि भाजपा और अकाली दल आज भी साथ-साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद संग गठबंधन कायम पर अंतिम फैसला पार्टी करेगी

Amit Shah to visit Punjab in June
प्रभात झा - फोटो : File Photo
झा ने कहा कि हाल ही में भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन पर सुखबीर बादल भी पहुंचे थे। इस समय दोनों पार्टियों के बीच किसी प्रकार का अलगाव नहीं है। बाकी, कोई भी फैसला पार्टी आलाकमान ही लेगा, इसमें प्रदेश इकाई की भूमिका नहीं होगी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के पास दो पद होने के मामले में पूछे गए सवाल पर प्रभात झा ने कहा कि इस बारे में भी फैसला आलाकमान को ही करना है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इस विषय पर उनके समक्ष कोई प्रस्ताव आया है।

पंजाब की कैप्टन सरकार की ओर से पूर्व सरकार के कामकाज पर व्हाइट पेपर लाए जाने की घोषणा पर प्रभात झा ने कहा कि यह सरकार बनते ही असफल हो गई है। अब तक इस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैप्टन सरकार के सौ दिन होने पर सरकार की मार्कशीट जारी करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन की सरकार बनने के बाद से अब तक 40 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, ऐसे में इस सरकार से जनता क्या उम्मीद कर सकती है। प्रभात झा ने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा विपक्ष में है और विपक्षी की भूमिका शानदार ढंग से निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed