Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah arrives in Chandigarh; welcomed by Administrator Kataria

Chandigarh News: चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, प्रशासक कटारिया ने किया स्वागत

Sun, 01 Nov 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah arrives in Chandigarh; welcomed by Administrator Kataria
चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह, प्रशासक कटारिया ने किया स्वागतएयरफोर्स टेक्निकल एयरपोर्ट से पंचकूला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे गृह मंत्री, रात्रिभोज के बाद किया विश्राम; आज सेक्टर-26 पुलिस लाइन में कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ पहुंचे। एयरफोर्स टेक्निकल एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मेयर सौरभ जोशी, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन, मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से शाह पंचकूला के सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए और करीब 8:45 बजे वहां पहुंचे। गेस्ट हाउस में उनके ठहरने और रात्रिभोज की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद उन्होंने विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार सुबह उनका मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह करीब 10:15 बजे पंचकूला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed