फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah addressing press conference in Rohtak, Haryana.

मोदी सरकार ने पूरे विश्व में पाकिस्तान को किया अलग-थलग: अमित शाह

Thu, 03 Aug 2017 04:31 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah addressing press conference in Rohtak, Haryana.
Amit Shah
हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने दौरे के दूसरे दिन यानि वीरवार को एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे।  अमित शाह ने कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने वाले बिल को राज्य सभा में पास ना होने देने से कांग्रेस की पिछड़ा विरोधी मानसिकता देश के सामने आ गयी है। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि पूरे विश्व में पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम मोदी सरकार ने किया है। आतंकवाद के मुद्दे पर आज पूरा विश्व भारत के साथ है। काले धन पर बोलते हुए शाह ने कहा कि कालेधन पर श्रेणीबद्ध कठोर कार्यवाही और राजनीतिक फंडिंग में सुचिता लाने का काम भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।
विज्ञापन


यूरिया को नीम कोटेड कर किसानों को सस्ते दामों पर यूरिया उपलब्ध कराने का काम मोदी सरकार ने किया है। देश में मोदी जी के नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार कार्य कर रही है, भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है। शाह ने कहा कि तीन वर्ष में विरोधी भी केंद्र की मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed