{"_id":"5ec6b5d08ebc3e90561083ce","slug":"america-deports-a-terrorist-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी इब्राहिम को अमेरिका ने भारत के हवाले किया, दो दिन पहले 167 भारतीयों संग पहुंचा अमृतसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी इब्राहिम को अमेरिका ने भारत के हवाले किया, दो दिन पहले 167 भारतीयों संग पहुंचा अमृतसर
Thu, 21 May 2020 10:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले अमेरिका ने 167 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। इन्हीं में इब्राहिम भी शामिल था। उस पर आरोप है कि उसने अपने भाई मोहम्मद फारूक की आतंकी अनवर नासर अल-अवलाकी को पैसे ट्रांसफर करने में मदद की थी। आतंकी अवलकी अमेरिका और यमन गणराज्य की दोहरी नागरिकता पाए हुए था।
विज्ञापन
उसने सोशल मीडिया का इस्तेमाल अमेरिका और उसके नागरिकों के खिलाफ जिहाद को अंजाम देने के लिए किया। अमेरिका द्वारा इस आतंकी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। 2011 में उसे यमन में एक अमेरिकी ड्रोन द्वारा मार दिया गया था। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इब्राहिम के निर्वासन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार देश की अन्य सुरक्षा एजेंसी जल्द ही इससे पूछताछ कर सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
अमेरिका को बताया था इस्लाम के खिलाफ
सूत्रों ने बताया कि 2005 में इब्राहिम ने अपने भाई फारूक को एक ई-मेल लिखा था। इसमें उसने पूछा था कि वह कौन सा देश है जो इस्लाम के विरुद्ध जंग छेड़ रहा है। जवाब में लिखा था कि निसंदेह वह अमेरिका है।