{"_id":"5572007edbd499234335c48e85db4acc","slug":"ambika-soni-drawing-room-leader-chandumajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिका सोनी ड्राइंग रूम नेता हैं: चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिका सोनी ड्राइंग रूम नेता हैं: चंदूमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 27 Mar 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी को बुजुर्ग कहने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शिअद के उम्मीदवार प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को फिर आग उगली। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि अंबिका सोनी अपने मन से नहीं, बल्कि कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के डर से चुनाव लड़ने के लिए आई हैं।
उन्होंने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार ने कांग्रेस को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस को मजबूरी में अंबिका सोनी जैसे ड्राइंग रूम नेताओं को चुनाव मैदान में उतारना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हलके के सूझबान लोग अपनी किस्मत की बागडोर किसी बाहरी उम्मीदवार को नहीं देंगे।
चंदूमाजरा ने कहा कि अंबिका सोनी कांग्रेस की इस हलके की पहली पसंद नहीं है। उनसे पहले चुनाव मैदान में उतारे गए रवनीत सिंह बिट्टूू के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद कांग्रेस ने उन्हें साजिश के तहत मैदान में उतारा है। वहीं, उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़े नेताओं को खत्म करने में लगे हुए हैं।