गजब! 520 कांस्टेबल पदों के लिए 2.40 लाख ने किया आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस के 520 कांस्टेबल पदों के लिए कुल 2 लाख 40 हजार 63 आवेदन किए गए हैं। सभी आनलाइन फार्मों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने इसकी घोषणा की है। डीआईजी एएस चीमा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में कुल 520 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन के लिए एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2014 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। इस दौरान दो लाख चालीस हजार 63 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किए।
डीआईजी ने बताया कि इसके बाद विभाग द्वारा गठित पुलिस पैनल ने आनलाइन आवेदन फार्मों की जांच की इस दौरान कमियां मिलने पर कुछ फार्मों को रद्द कर दिया गया।
माह के अंत तक पूरी हो जाएगी जांच
एएस चीमा ने बताया कि आनलाइन आवेदन की जांच प्रक्रिया जनवरी से स्मार्ट है। इसमें आवेदकों के फोटो, डिटेल्स और एजुकेशन क्वालिफिकेशन के साथ ही पूर्व सैनिक व स्पोर्ट्स कोटे की जांच की जा रही है। इस पूरी जांच प्रक्रिया को फरवरी अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
एक कांस्टेबल की सैलरी करीब 28000 पेय होगा
फार्म में गलती तो पुलिस करेगी रि-मेल: डीआईजी एएस चीमा ने बताया कि आनलाइन आवेदन में बहुत से फार्म में खामियां मिली है। किसी फार्म में फोटो धुंधली, किसी फार्म में नाम के दूसरे के नाम का फार्म अटैच आया है। इस सभी खामियों की खाका बनाया जा रहा है।
ऐसी सभी आवेदकों को पुलिस अपनी खमियां पूरी करने के लिए रि-मेल करेंगी। ताकि एक तय अवधि में आवेदक अपनी कमी को पूरा करने दोबारा से आवेदन भेज सकेंगे। लेकिन, इसके बाद अगर कोई खामियां आती है तो फार्म को रिजेक्ट करना पड़ेगा।
मिलेगी पूरी सैलरी (28300)
इससे पहले तय हुआ था कि पुलिस में नई भर्ती वालों को दो साल तक बेसिक सैलरी दी जाएगी इसके तहत एक कांस्टेबल की सैलरी 10300 रुपये बनती। लेकिन, बाद में इस नियम को खत्म कर दिया गया। इसके बाद से एक कांस्टेबल की सैलरी करीब 28000 पेय होगा।
एएस चीमा, डीआईजी ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कुल 240063 आनलाइन आवेदन आए हैं। सभी आवेदनों की पूरी जांच के बाद शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा ली जाएगी। इस बार पूरी भर्ती प्रक्रिया पेपरलेस किया जा रहा है।