{"_id":"929275cf613648684a4c945be8643a51","slug":"amarujala-book-fair-last-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए साल के आखिरी संडे को मनाइये बुक-डे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए साल के आखिरी संडे को मनाइये बुक-डे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला बुक फेयर एंड कार्निवल में लोगों के लिए पहुंचने का रविवार को अंतिम मौका होगा। रविवार को पाठक अपनी पसंद की किताबें खरीद सकेंगे। पाठक संडे को बुक डे के तौर पर मना सकते हैं।
विज्ञापन
अंतिम दिन बुक फेयर का समापन पंजाब के टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर मदन मोहन मित्तल करेंगे। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर ग्रेवाल इंस्टीट्यूट के सीईओ एसपीएस ग्रेवाल होंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में पिछले नौ दिनों से चल रहे बुक फेयर में हजारों की संख्या में लोगों ने पसंदीदा लेखकों से लेकर प्रसिद्ध शख्सियतों पर लिखीं किताबें खरीदीं। इसके अलावा धार्मिक, ट्रैवलिंग, कुकिंग, गार्डनिंग, कॉफी टेबल बुक, अध्यात्म, योग के अलावा बच्चों के लिए कई तरह की पुस्तकों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
आखिरी दिन कई स्टॉल पर स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ स्टॉल में सौ रुपये में आप चार किताबें खरीद सकते हैं। अंतिम दिन सुबह 10 से शाम नौ बजे तक बुक फेयर चलेगा।
बुक प्रमोशन के लिए पहुंचे रोहित
‘ते अमो... आई लव यू’ के लेखक रोहित शर्मा शनिवार को बुक ‘12 ऑवर्स’ के प्रमोशन के लिए ‘अमर उजाला’ बुक फेयर में पहुंचे। ये बुक उन्होंने पंचकूला निवासी माही सिंगला के साथ मिलकर लिखी है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित को स्कूल और कॉलेज टाइम से राइटिंग का शौक है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिंबोसिस से एमबीए किया और अभी नोएडा में एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में सीनियर पोस्ट पर हैं।
‘12 ऑवर्स’ की लेखिका माही सिंगला को भी बुक फेयर में आना था। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वो आ नहीं सकीं। माही मूलरूप से राजस्थान से हैं और लॉ की पढ़ाई की है। कुछ समय पहले उन्होंने रोहित की बुक ‘ते अमो... आई लव यू’ पढ़ी। रोहित की राइटिंग शैली उन्हें पसंद आई तो उन्होंने फीडबैक भेजा। उन्हें बुक लिखने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों ने मिलकर ‘12 ऑवर्स’ लिखी। इसमें सोशल मुद्दों पर 12 शॉर्ट स्टोरी हैं।
मंजू बनीं क्रिसमस किचन क्वीन
‘अमर उजाला’ बुक फेयर एंड क्रिसमस कार्निवल के तहत शनिवार को क्रिसमस किचन क्वीन कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी परमानंद ग्रुप ऑफ कॉलेजज की ओर से हुआ। कांटेस्ट की विनर मंजू मलिक रहीं। फर्स्ट रनरअप इशिता गुप्ता और सेकेंड रनरअप उमा बांगा और संध्या रहीं। इसके अलावा टॉप टेन में निर्मल कत्याल, ज्योति, संयोगिता, बलदेव कौर, सीमा राठी, और रीनू शामिल रहीं।
डॉ. सुमन, भावना, किरण शर्मा, सुदेश बंसल और कौशल्या शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर स्वामी परमानंद ग्रुप ऑफ कॉलेज की सीए रेनु अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। कॉन्टेस्ट की जज कुकरी एक्सपर्ट और कूजीन ऑर्थर सरिता खुराना और सुनीता चंदवानी थीं। जीओ कैनोला ऑयल इस प्रोगाम का सहप्रायोजक था। जीओ कैनोला से अमरजीत सिंह मौजूद थे।
आज के इवेंट
डांस परफारमेंस 12 बजे से
क्विज कांटेस्ट 12 बजे से शाम पांच बजे तक
फैंसी ड्रेस कंपटीशन दो बजे से
पेंटिंग कंपटीशन दो बजे से
युवा लेखक परवेश चंदेल के ऑटोग्राफ के साथ 12 बजे से शाम पांच बजे तक बुक प्राप्त कर सकते हैं।
‘अमर उजाला’ के स्टॉल पर एक बजे तक रजिस्ट्रेशन करा लें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9803079803
एनबीटी ने बच्चों को बांटी पुस्तकें
अमर उजाला बुक फेयर एंड कार्निवल में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के डायरेक्टर डॉ. एमए सिकंदर ने भी शिरकत की। उन्होंने बताया कि बच्चों में किताबों की रुचि पैदा करने के लिए एनबीटी की ओर से रोजाना कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत बुकोला और विश ए बुक प्रतियोगिता की गई।
इसके विनर्स को रोजाना एनबीटी पुस्तकें दीं। इन प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. शेखर सरकार ने किया। इसमें ‘अमर उजाला’ की तरफ से काउंसलिंग सेशन रखा गया। इसमें दिल्ली से आईं साइकोथेरिपिस्ट एवं काउंसलर डॉ. अदिति सरकार ने किया। इसका लाभ बच्चों और युवा वर्ग ने उठाया।