फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarpreet Singh Deol will be new Advocate General of Punjab Chief Minister Channi approved 

चंडीगढ़: अमरप्रीत सिंह देओल होंगे पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, मुख्यमंत्री चन्नी ने कई चर्चाओं के बाद दी मंजूरी

Sat, 25 Sep 2021 11:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 11:02 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने एडवोकेट जनरल के पद पर सीनियर एडवोकेट देओल की नियुक्ति की सिफारिश की है और उनका नाम राज्यपाल को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Amarpreet Singh Deol will be new Advocate General of Punjab Chief Minister Channi approved 
मुख्यमंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने आखिरकार राज्य के एडवोकेट जनरल के पद के लिए जाने-माने सीनियर वकील अमरप्रीत सिंह देओल का नाम फाइनल कर लिया है। बीते पांच दिन के दौरान इस पद के लिए सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिंह सिद्धू और डीएस पटवालिया के नाम भी सुर्खियों में रहे, लेकिन शनिवार को मुख्यमंत्री ने अमरप्रीत देओल के नाम को मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन


पता चला है कि पंजाब सरकार ने एडवोकेट जनरल के पद पर सीनियर एडवोकेट देओल की नियुक्ति की सिफारिश की है और उनका नाम राज्यपाल को भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने भी अपने पद से 19 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। तब से खाली चल रहे पद पर कई नामों पर सरकार ने विचार किया था। यह भी उल्लेखनीय है कि 2017 में अमरप्रीत देओल को एडवोकेट जनरल लगाने की चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में कैप्टन के करीबी अतुल नंदा को यह पद दे दिया गया।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के खिलाफ केसों की पैरवी कर रहे देओल
एडवोकेट देओल राज्य सरकार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण केसों की पैरवी कर रहे हैं, जिनमें बेअदबी मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी व परमराज उमरानंगल का केस भी शामिल है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी देओल सुमेध सैनी के वकील हैं और उन्होंने ही हाईकोर्ट में सैनी के खिलाफ जारी कार्रवाई पर 2022 के चुनाव तक रोक लगवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed