फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra, shiv parvati sewa dal, pilgrims bus, yatri niwas jammu, chandigarh

अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की 17 बसों को जम्मू में रोका

Sun, 10 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 10 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, shiv parvati sewa dal, pilgrims bus, yatri niwas jammu, chandigarh
बाबा बर्फानी के भक्त - फोटो : Amar Ujala
जेएंडके सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रा रोक दिए जाने के चलते चंडीगढ़ और आसपास से गए श्रद्धालुओं को जम्मू के यात्री निवास में ठहराया गया है। 
विज्ञापन


शिव पार्वती सेवादल की ओर से शुक्रवार को तीन बसों में 165 भक्तों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ था। इनमें 35 महिलाएं और और चार बच्चे भी शामिल हैं।  हिजबुल के कमांडर की मुठभेड़ में मौत के बाद कश्मीर में अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोक दी।

इसी वजह से चंडीगढ़ से गए श्रद्धालुओं को जम्मू में ही रुकना पड़ा है। शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से गए सभी यात्रियों को जम्मू के यात्री निवास में ठहराया गया है। वहां वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। खाने पीने की किसी भी चीज की कमी नहीं हैं। यात्रा खुलने के बाद यात्री अमरनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। शिव पार्वती सेवादल यात्रियों से संपर्क में है।  उन्होंने कहा कि यात्रा रुकने के कारण यात्रियों को लौटने में एक या दो दिनों की देरी हो सकती है। ट्राईसिटी से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 17 बसों में लोग गए हैं। राजेंद्र कुमार ने बताया कि ये सभी भक्त चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, नयागांव और मुल्लांपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यात्रा पर गए चंडीगढ़ के  मनोज कुमार ने फोन पर बताया कि इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। यात्री शेल्टर ढूंढ रहे हैं। मामला जल्द शांत हो जाएगा। बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।  चंडीगढ़ सेक्टर-19 निवासी अमित गर्ग और बंशी लाल ने बताया कि सरकार द्वारा यात्रियों को जम्मू के यात्री निवासी में ठहराया गया है। यहां सुरक्षा के इंतजाम हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी लगाकर यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए। केंद्र सरकार को एक्शन लेना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बालटाल में सभी यात्री सुरक्षित
शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार का कहना है कि बालटाल में संस्था के शिविर में किसी तरह का कोई परेशानी नहीं है। शिविर में जो यात्री आए हैं। वहां से बाबा बर्फानी के दर्शन में कोई परेशानी नहीं है। दर्शन कर लौटे भक्तों को भी शिविरों में रोका गया है। सभी यात्री शिविर में आराम से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed