फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   amarnath yatra, jammu to shrinagar, langar, baltal, pehalgam, amarnath pilgrims, firozpur

जम्मू से श्रीनगर के रास्ते में लगे लंगरों में फंसे पंजाब के श्रद्धालु

Sun, 10 Jul 2016 09:55 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर।
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर। Updated Sun, 10 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, jammu to shrinagar, langar, baltal, pehalgam, amarnath pilgrims, firozpur
उधमपुर में प्रदर्शन करते अमरनाथ यात्री - फोटो : Amar Ujala
अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी बुरहान वानी की वजह से घाटी में बिगड़ते माहौल को देखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


इससे जम्मू से लेकर श्रीनगर के रास्ते में लगे लंगरों में हजारों श्रद्धालु फंस गए हैं। यही नहीं, बहुत से शिवभक्त लंगरों तक भी नहीं पहुंच सके हैं। उन्हें पुलिस ने सुरक्षा के कारण बीच रास्ते में ही रोक दिया है।

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के महासचिव राजन गुप्ता, प्रधान विजय ठाकुर और कोषाध्यक्ष अमर गोयल ने बताया कि सेना और जेएंडके पुलिस के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा स्थगित की है। यात्रा स्थगित होने के कारण श्रद्धालुओं को बालटाल से श्रीनगर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। बहुत से श्रद्धालु बालटाल में फंसे हुए हैं। इसी तरह बहुत से शिव भक्त पहलगाम में फंसे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू से श्रीनगर के रास्ते में कूद, रामबन, हीरा नगर, लक्खनपुर, बनिहाल व शैतानी नाला में लगे लंगरों में भी हजारों श्रद्धालु फंसे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं के खानपान में कोई दिक्कत नहीं है। कई श्रद्धालुओं को श्रीनगर में रोका गया है, उन्हें बालटाल व पहलगाम नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, श्रीनगर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर पीछे कुद शहर में टमाटर मोड़ पर लगे फिरोजपुर के लंगर के सेवादार अशोक कुमार शौकी, पवन मेहता, अशोक कुमार रिंपी व रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर लगभग दो सौ शिव भक्त फंसे हैं। उन्हें पवित्र बर्फानी गुफा के दर्शन को जाना है। पवन मेहता ने बताया कि श्रद्धालुओं के खानपान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बीमार श्रद्धालुओं को मेडिकल सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मेहता ने कहा कि जिस तरह माहौल बना हुआ है, उसे देख लगता है कि लगभग दो दिन तक यात्रा स्थगित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed