फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarnath yatra: devotees will get hotel like facilities at Baltal

गुड न्यूज, बाबा बर्फानी के भक्तों को बालटाल में मिलेगी बड़ी सुविधा

Mon, 06 Jun 2016 09:43 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra: devotees will get hotel like facilities at Baltal
amarnath yatra - फोटो : PTI

दो जुलाई से अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होगा। बाबा बर्फानी के दरबार में लंगर लगेगा और वहां भक्तों को होटलों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। शिविर पार्वती सेवा दल के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से बालटाल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


17 जून को चंडीगढ़ से पदाधिकारियों और सेवादारों का जत्था प्रस्थान करेगा। करीब आठ ट्रकों में भंडारा का सामान भी जाएगा। एक जुलाई को मां अन्नपूर्णा की पूजा होगी और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित किया जाएगा। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित होने के बाद लंगर शिविर दो जुलाई से शुरू होकर पांच अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


बालटाल में बाबा के भक्तों के लिए 24 घंटे बिना रुके भंडारा चलेगा। राजेंद्र सिंह ने बताया कि 60 सेवादार और 25 पदाधिकारी शिविर में हर समय मौजूद रहेंगे। हर दिन करीब तीन हजार भक्तों के लिए भंडारा का इंतजाम होगा। लेमन टी, कॉफी और सूप भक्तों के लिए अनवरत प्राप्त होंगे। सभी सामान हाई क्वालिटी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों के लिए फूट मसाजर, इलेक्ट्रॉनिक मसाजर, लेग मसाजर हाेंगे। आक्सीजन मेकिंग और गर्मपानी की व्यवस्था की जाएगी। एक घंटे में पांच सौ लीटर पानी को साफ करने की क्षमता वाली आरओ मशीन होगी। हाइजेनिक किचन होगा। साथ ही हाइजेनिक टायलेट और बाथरूम होंगे।


भक्तों की सेवा में संस्था की ओर से दो एंबुलेंस तैनात होंगे। एंबुलेंस बालटाल से श्रीनगर तक सेवा में रहेगा। किसी भी भक्त की तबीयत खराब होने पर मुफ्त में एंबुलेंस की सेवा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed