{"_id":"5d18a5ac8ebc3e3ca40ce966","slug":"amarnath-yatra-begins-110-devotees-depart-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः बम-बम भोले के जयकारों के साथ 110 भक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः बम-बम भोले के जयकारों के साथ 110 भक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
Sun, 30 Jun 2019 05:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम-बम भोले के जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 110 भक्तों का जत्था सेक्टर 29 के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर से रवाना हो गया। जत्था रवाना होने से पहले भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिव पार्वती सेवादल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जत्थे में 35 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद वापसी में मां वैष्णो देवी और शिव पौड़ी के दर्शन के बाद 6 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेगा। अमरनाथ यात्रा पहली जुलाई से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
110 भक्तों के जत्थे को दो एसी बसें बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए लेकर निकली हैं। जत्थे के प्रमुख अनिल वर्मा काका, जगदीश चंद फौजी और गीता वर्मा ने बताया कि यात्रा की तैयारी महाशिवरात्रि से ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के भक्तों का जत्था रविवार को पहलगाम और एक जुलाई को बालटाल पहुंचेगा। अनिल वर्मा काला ने बताया कि दर्शन के बाद जत्थे के सभी भक्त बालटाल में मिलेंगे और वहां से फिर एक साथ सभी मां वैष्णो देवी और शिव पौड़ी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि वे 22 वर्षों से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे हैं। पिछले 11 वर्षों से जत्था लेकर दर्शन के लिए जा रहे हैं।