फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarnath Yatra Registration Start 2 July 2016

अमरनाथ यात्रा दो जुलाई से, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें शेड्यूल

Fri, 18 Mar 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra Registration Start 2 July 2016
अमरनाथ यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
इस वर्ष 2 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किए जाएंगे। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और यस बैंक की अधिकृत शाखाओं में यह रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए केवल एक परमिट दिया जाएगा। हर बैंक की शाखा को प्रतिदिन हर यात्रा रूट के रजिस्ट्रेशन का निश्चित कोटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 13 से कम उम्र, 75 साल से अधिक उम्र और छह सप्ताह से अधिक के गर्भ वाली महिलाओं को यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा। हर श्रद्घालु को रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन के साथ अनिवार्य स्वास्थ्य सर्टिफिकेट (सीएचसी) देना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप और सीएचसी के लिए अधिकृत डॉक्टरों व मेडिकल इंस्टीट्यूशन की लिस्ट श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू एवं कश्मीर में अन्य राज्यों के प्रीपेड सिम कार्ड कार्ड काम नहीं करते हैं। इसके लिए श्रद्घालु बालटाल और नुनवां स्थित बेस कैंप से एक्टिवेटेड सिम कार्ड ले सकते हैं। यात्रा के दौरान महिला श्रद्घालुओं को साड़ी न पहनने की हिदायत दी गई है। इसके जगह सलवार-कमीज, पेंट-शर्ट या ट्रैक सूट पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्घालु यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए जम्मू में 0191 2503399/2555662 और श्रीनगर में 0194 2501679/2591821 नंबरों पर फोन कर सकते हैं या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed