फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarnath yatra, amarnath yatra devotees, amarnath yatra chandigarh devotees, chandigarh

अमरनाथ यात्राः भक्तों के हौंसले बुलंद, बाबा बर्फानी के दर्शन करके ही लौटेंगे

Mon, 11 Jul 2016 04:23 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jul 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, amarnath yatra devotees, amarnath yatra chandigarh devotees, chandigarh
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
हम सब डरने वाले नहीं हैं न बिना दर्शन किए लौटने वाले। हमारे हौसले बुलंद हैं। जब भी मार्ग खुलेगा, बाबा बर्फानी के दर्शन कर ही चंडीगढ़ वापस आएंगे। यह कहना है बाबा बर्फानी के भक्तों का। चंडीगढ़ से शिव पार्वती सेवादल का तीन बसों में 165 यात्रियों का जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ था। सभी यात्री जम्मू के यात्री निवास में रुके हए हैं। घाटी में श्रीनगर समेत कई जगहों पर कर्फ्यू के कारण यात्रा रोक दी गई हैं।  शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार राजेंद्र कुमार का कहना है कि यात्री सकुशल और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


बालटाल में सब्जी और फल की किल्लत
श्रीनगर में कर्फ्यू के कारण भंडारा कमेटियों को सब्जी और फल की किल्लत सताने लगी है। रविवार तक तो भंडारों में सब्जी थी। सोमवार को भंडारे के लिए सब्जी और फल की कमी होगी। बालटाल के शिविरों में अब तक करीब 20 हजार भक्तों का जमावड़ा हो चुका है। पहलगाम के रास्ते से भक्तों का बालटाल आना भी शुरू हो गया है। कर्फ्यू के कारण बालटाल से श्रीनगर नहीं आने दिया जा रहा है। कई भक्तों के जहाज से रिटर्न टिकट बुक थे। कर्फ्यू के कारण सभी यात्री बालटाल में फंसे हैं।
विज्ञापन


जम्मू यात्री निवास में बढ़ रही है परेशानी
चंडीगढ़ से गए मोती राम, दीपक गुप्ता, अनिल वर्मा काला, सविता, रवदीप कौर, शाइना शर्मा, मोनिका गुप्ता आदि ने बताया कि यात्री निवास में परेशानी बढ़ गई है। बैठने की जगह नहीं है। लंगर भी समय पर नहीं मिल रहा है। गरमी भी बहुत है। सरकार जल्द यात्रा शुरू करवाए। यात्रा मार्ग पर सेना को लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed