फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarnath pilgrims protection experience Chandigarh,

अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौटे चंडीगढ़ को दो दोस्तों ने सुनाई व्यथा

Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims protection experience Chandigarh,
amarnath yatri vinod panjeta or pramod bansal
अमरनाथ यात्रा के दौरान दिक्कतों के अलावा कुछ भी नहीं हैं। आर्मी और सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में गाडि़यां बढ़ रही हैं। यह कहना है बिजनेसमैन विनोद पंजेटा का। विनोद पंजेटा 12 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए चंडीगढ़ से अपने दोस्तों के साथ निजी कार से गए थे। सब कुछ ठीक रहता तो वे 16 जुलाई को लौट आते लेकिन बंद और कर्फ्यू के कारण तीन दिन अतिरिक्त बीताना पड़ा। वे 19 जुलाई को लौटे। तीन दिनों में उनकी परेशानी काफी बढ़ गई।
विज्ञापन


जम्मू के कैंप में यात्रियों की संख्या बढ़ जाने पर वे होटल में रुके। दिन में एक किलोमीटर भी कार नहीं चली। रात में ही यात्रा हो रही है। सुरक्षा बलों के पहरे में। दिन में समय काटना मुश्किल है। जेएंडके पुलिस हेल्पफुल नहीं। वे तो रास्ता तक नहीं बताते। रात में जागना पड़ता। बड़ी मुश्किल हुई है। इस बार के अमरनाथ यात्रा में। पैसे और समय की भी बर्बादी हुई। रास्ते में कई बड़े क्षतिग्रस्त वाहन दिख रहे थे।
विज्ञापन

 
दिन की यात्रा खत्म...

अमर नाथयात्रा से लौटे सेक्टर-11 चंडीगढ़ निवासी बिजनेसमैन प्रमोद बंसल ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए अब दिन की यात्रा नहीं है। रात को ही चलना है वह भी आर्मी और अर्द्ध सैनिक बलों की भारी सुरक्षा के बीच। सुरक्षा बलों के प्रोटेक्शन में ही गाडि़यां रात में निकलती हैं। रात में इसलिए कि दिन में गाडि़यों पर पत्थर न बरसे। हर दूसरे दिन तीन से पांच हजार यात्री यात्रा के लिए छोड़े जा रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रा का इरादा छोड़ दिया है। श्रीनगर एयरपोर्ट से रात में ही सुरक्षा के बीच बालटाल के लिए वाहनों के काफिला के साथ ही जाना हो रहा है। सुरक्षा बल रोड क्लीयर कराते हैं तब यात्रा शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद बंसल का कहना हैकि सावन के शुरूआत में अन्य वर्षों में हर रोज करीब 15 हजार यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाते थे। खुशी और उल्लास का माहौल होता था। अब डर के साये में अमरनाथ यात्रा हो रही है। बालटाल में भंडारा कमेटियों की ओर से लगाई गई शिविर में भी भक्तों की कमी महसूस हो रही है। यात्री कम होने से भंडारा कमेटियां भी चिंतित है। जेएंडके में कर्फ्यू के कारण यह स्थिति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed