{"_id":"5c596150bdec2273934e13ac","slug":"amarider-singh-targeted-on-sad-chief-sukhbir-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन का सुखबीर पर निशाना, कहा- वोट बटोरने के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन का सुखबीर पर निशाना, कहा- वोट बटोरने के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं
Tue, 05 Feb 2019 03:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल की तरफ से केंद्र द्वारा किसानों को दी गई मामूली राहत को दोगुनी करने की मांग करके किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने सुखबीर के बयान की तीखी आलोचना करते हुए सवाल किया कि शिअद केंद्र में सत्ताधारी गठजोड़ का हिस्सेदार होने के बावजूद इतने वर्षों के दौरान किसानों के मुद्दों पर सुखबीर ने चुप्पी क्यों साध रखी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए केवल 6000 रुपये सालाना का एलान करके पहले ही उनका मजाक उड़ाया है, जो रोजाना 17 रुपये बनते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को संकट से निकालने के बजाय अकाली दल के प्रधान अब उनको और बेइज्जत कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सुखबीर को यह विश्वास है कि संकट में घिरे हुए किसानों को 1000 रुपये महीना देने से उनका भला हो सकता है जो कर्ज तले दबे होने के कारण आत्महत्या के रास्ते पर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अपने 10 सालों के शासन के दौरान संकट से जूझ रहे किसानों को एक भी पैसा देने में असफल रही अकाली-भाजपा सरकार के उलट कांग्रेस सरकार ने पहले ही 5.63 लाख छोटे और सीमांत किसानों के 4514 करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दो साल से कम समय में समाज के प्रत्येक वर्ग को कुछ न कुछ राहत देने में सफल हुई है।
विज्ञापन
पिछली सरकार द्वारा खाली छोड़े खजाने के बावजूद यह राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के स्थायी हल और रास्ता ढूंढने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर समेत पूरे बादल परिवार ने इन सालों के दौरान किसानों की भलाई के लिए कुछ भी नहीं किया और अब आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोट बटोरने के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।