{"_id":"57a5ac704f1c1ba8672b9b8c","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-samman-samaroh-on-8-august-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 8 अगस्त को पंचकूला में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 8 अगस्त को पंचकूला में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Aug 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम का लोगो
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2016 में अपनी मेधा का डंका बजाने वाले मेधावियों को ‘अमर उजाला’ सम्मानित करेगा। इसके लिए पंचकूला में आठ अगस्त को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच में परेड ग्राउंड के पास इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सभी टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। समारोह में प्रदेश के टॉप टेन मेधावियों के साथ ही अपने-अपने जिले में प्रथम तीन स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
‘अमर उजाला’ पिछले कई साल से मेधावियों का सम्मान कर रहा है। इसके जरिये न केवल मेधावियों की प्रतिभा का एक बडे़ मंच से सम्मान होता है, बल्कि भविष्य में उनके आगे बढ़ने की राह भी प्रशस्त होती है।
विज्ञापन
समारोह में एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत और गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट सीकर का भी सहयोग रहेगा। मेधावी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8396918541 पर संपर्क कर सकते हैं।